निकेश जैन, इन्दौर मध्य प्रदेश
वैश्विक राजनीति में एक महीने का समय काफी लम्बा होता है। अभी कल तक ट्रम्प (अमेरिकी राष्ट्रपति) छुरी और बन्दूक लेकर मोदी जी के पीछे पड़े हुए थे। लेकिन आज हमारे (भारत ओर अमेरिका के) रिश्ते वापस पटरी पर आते दिख रहे हैं। कैसे?
क्योंकि मोदी जी विश्व राजनीति की नाटक-नौटंकी अच्छी तरह से समझते हैं। इसीलिए इतने दिनों तक उन्होंने कोई प्रतिक्रिया (ट्रम्प की धमकियों, बयानों पर) नहीं दी। धैर्य और शान्ति-संयम मोदी जी को परिभाषित करते हैं। इसीलिए वह विश्व राजनीति (खासकर ट्रम्म की) की नाटक-नौटंकी के जाल में नहीं फँसे। जबकि दुनिया के कई अन्य नेता उसमें उलझ चुके हैं।
देखिएगा, एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब भारत मोदी जी के नेतृत्त्व का शुक्रिया अदा करेगा। मैंने अपने जीवन में उनके जैसा नेता नहीं देखा। सीखने के लिए उनके पास बहुत कुछ है। उन्हें जीवन के 75 साल पूरे करने की बहुत-बहुत बधाई।हमें उनके नेतृत्त्व की अभी कई और सालों तक जरूरत है, खास तौर पर इस उथल-पुथल भरे दशक से पार पाने के लिए।
————–
निकेश का मूल लेख
In Geo Politics a month is a long time! Till yesterday Tr$ump was behind Modi ji with a kn#fe and a g$n.
And today we are back on track.
How?
Because Modi ji knew the theatre and the drama and didn’t react to it.
Patience and calm composure – that defines him.
Many other international leaders fell for the theater and caved in to the tarriff threat but Modi Ji didn’t.
Some day India will thank Modi Ji for his leadership! In my life I haven’t seen a leader like him. Much to learn….
Wish him a very happy 75th Birthday!
We need his leadership for many more years to go through this turbulent decade…..
—–
(निकेश जैन, कॉरपोरेट प्रशिक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी- एड्यूरिगो टेक्नोलॉजी के सह-संस्थापक हैं। उनकी अनुमति से उनका यह लेख अपेक्षित संशोधनों और भाषायी बदलावों के साथ #अपनीडिजिटलडायरी पर लिया गया है। मूल रूप से अंग्रेजी में उन्होंने इसे लिंक्डइन पर लिखा है।)
——
निकेश के पिछले 10 लेख
69 – बंगाल फाइल्स : मेरे लिए भारतीय इतिहास की किताब का एक और अनछुआ पन्ना!
68- दो लाख डेवलपर्स, 47 करोड़ लती…‘खेल दिवस’ पर जरा पैसों के इस खेल के पहलू भी समझें!
67- क्या भारत-अमेरिका की कारोबारी लड़ाई का असर भारतीयों की नौकरियों पर पड़ने लगा है?
66- प्रधानमंत्री ने लक्ष्य तय कर दिए हैं, अब यह हम पर है कि उन्हें कैसे और कब हासिल करते हैं!
65- अमेरिका 50% शुल्क से ज्यादा नुकसान तो हमारा पहले से कर रहा है, तो अब क्या फर्क?
64- मैं खुश हूँ कि भारत ने बन्दूक की नोंक पर अमेरिका से व्यापार समझौता नहीं किया!
63- अतिथि देवो भव: – तो क्या उनके सामने हम ऐसे नाचने लगेंगे, वह भी दफ्तर में?
62- इसी गैरजिम्मेदार रवैये के कारण मैंने बोइंग के विमानों से यात्रा पूरी तरह ही बन्द कर दी है!
61- आपकी सेहत आपकी नौकरी से ज्यादा जरूरी है, ध्यान रखिए!
60- आरसीबी हादसा : उनकी नज़र में हम सिर्फ़ ‘कीड़े-मकोड़े’, तो हमारे लिए वे ‘भगवान’ क्यों?
