टीम डायरी
ये वीडियो अद्भुत है। सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया गया है। इसमें देख सकते हैं कि कुछ लोग तिरंगा फहराने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वज-आरोहण किया जाता है, ताकि हमें याद रहे कि हमने निरन्तर नीचे से ऊपर तक आज़ादी की यात्रा तय की है। तो, केरल के बताए जा रहे इस वीडियो में लोग ध्वज-आरोहण करते हैं, लेकिन ऊपर जाकर झंडा फँस जाता है। अलबत्ता, उसे फहराने के लिए लोग कुछ करते, उससे पहले ही एक पंछी कहीं से आया और तिरंगा फहराकर चला गया।
Kerala – National Flag got stuck at the top while hoisting. A bird came from nowhere and unfurled it!! ✨ pic.twitter.com/lRFR2TeShK
— Shilpa (@shilpa_cn) August 16, 2024
अब इस पक्षी को ‘भारत का देशभक्त पंछी’ कहें तो क्या ग़लत होगा?