Holi-Radha Krishn

होली की शुभकामना का एक सन्देश यह भी- रंग प्रेम है, तो संग राधा और जीवन कृष्ण!

दीपक गौतम, सतना मध्य प्रदेश

होली पर #अपनीडिजिटलडायरी को मिले शुभकामना सन्देशों में एक बेहद ख़ास रहा है। #अपनीडिजिटलडायरी के साथ निरन्तरता से जुड़े सतना मध्य प्रदेश के दीपक गौतम ने कविता की सूरत में यह सन्देश भेजा। इसकी हर लाइन में एक सन्देश की झलक बहुत स्पष्ट है कि- ‘रंग प्रेम है, तो संग राधा और जीवन कृष्ण’ है। यह रंग, यह संग, सबके जीवन में यूँ ही बना रहे। सबके लिए यही कामना है। 

वो जो राधा के रंग में रंगा है।
प्रेम की कोमल डोर से गोपियों के मन में बिंधा है।।

बस एक वही है।
जिसने महारास में प्रेम को गूँथा है।।

वो प्रेम का अनंत सागर है।
उसकी कुछ बूँदों से सारा संसार थमा है।।

प्रेम से ही तो उसका नाम बुना है।
तभी तो कृष्ण से पहले हमने सदा राधा का नाम सुना है।। 

—- 

(दीपक, स्वतंत्र पत्रकार हैं। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में लगभग डेढ़ दशक तक राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, राज एक्सप्रेस तथा लोकमत जैसे संस्थानों में मुख्यधारा की पत्रकारिता कर चुके हैं। इन दिनों अपने गाँव से ही स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। #अपनीडिजिटलडायरी पर बेटी के लिए बेहद भावनात्मक पत्रों की श्रृंखला भी लिख रहे हैं।)

सोशल मीडिया पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *