धरती के रजस्वला होने का पर्व : हम में से कितने लोग इस बारे में जानते हैं?

टीम डायरी

हमारे देश की संस्कृति और परम्पराओं का प्रकृति के साथ कितना तादात्म्य है, ‘रज-परब’ इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह पर्व ओडिशा या उससे लगे कुछ इलाक़ों में मनाया जाता है। तीन दिनों तक चलता है, जो अभी शुक्रवार 14 जून से शुरू हुआ है। शुक्रवार को ‘पहली रज’ थी। ‘धरती की रजस्वला अवधि’ का पहला दिन। 

ग़ौर करने लायक है कि भारतीय परम्परा में धरती को माँ का दर्ज़ा दिया गया है। माँ अर्थात् स्त्री। और स्त्री है, तो वह रजस्वला भी होगी ही। इसी को ध्यान में रखकर ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी, नवमी और दशमी तिथियों पर धरती माता को रजस्वला मानकर उनके ऊपर हल आदि चलाने का काम रोक देते हैं। 

यही नहीं, ओडिशा जैसे जिन राज्यों या क्षेत्रों में इस पर्व को मनाया जाता है, वहाँ घर की स्त्रियों को भी धरती-माता की प्रतिनिधि बनाकर उन्हीं के जैसा सम्मान दिया जाता है। धरती के रजस्वला होने की अवधि के तीनों दिन घर की स्त्रियों से भी कोई काम नहीं कराया जाता। बल्कि उनके सभी काम पुरुष किया करते हैं। 

तो फिर महिलाएँ क्या करती हैं? वे उत्सव मनाती हैं। पारम्परिक कपड़े पहनकर मेलों में जाती हैं। ख़रीदारी करती हैं। पेड़ों में झूले डालकर झूलती हैं। व्यंजनों का आनन्द लेती हैं। और माता-पृथ्वी के लिए कामना करती हैं कि रज-परब की अवधि बीतने के बाद वर्षा ऋतु में मेघों के बरसते ही उनकी गोद फिर हरी हो जाए। 

कितनी सुन्दर अवधारणा है न? सम्भवत: पूरी दुनिया में भारत की एक ऐसा देश होगा, जहाँ इस तरह की अवधारणाएँ, परम्पराएँ आज भी किसी न किसी रूप में मौज़ूद हैं। यह ख़ुशी की बात है। लेकिन साथ में उतने ही दुख की बात भी है कि इस तरह परम्पराओं को हम बहुत तेजी से भूलते जा रहे हैं। पीछ़े छोड़ते जा रहे हैं। 

ग़ौर कीजिएगा इस पर! 

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Neelesh Dwivedi

Share
Published by
Neelesh Dwivedi

Recent Posts

जनगणना हो रही है, जनसंख्या बढ़ रही है और आंध्र में आबादी बढ़ाने वालों को ‘इनाम’!

देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More

18 hours ago

एक यात्रा, दो मुस्लिम ड्राइवर और दोनों की सोच….सूरत-ए-हाल गौरतलब!

अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More

3 days ago

सेवा-तीर्थ में ‘भारतीय भाषाओं’ की सेवा नहीं हुई, आगे शायद ही हो!! वीडियो से समझिए!

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More

6 days ago

भ्रष्ट-आचार अब एक शिष्ट-विचार, इसे खत्म करना मुश्किल, दो उदाहरणों से समझिए कैसे?

‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More

7 days ago

ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर ‘दफन’, और ‘गुलाम-सोच’ लिखती है- “सूरज डूब गया”!

ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More

1 week ago