टीम डायरी ; 16/8/2020
चेन्नई की रहने वाली पाँच साल की बच्ची संजना, तीरन्दाजी के अपने ‘हुनर’ की वज़ह से फिर चर्चा में है। उसने अभी 15 अगस्त के दिन हवा में उल्टे लटककर लगातार 111 तीर छोड़कर निशाना लगाया है। वह भी महज 13 मिनट 15 सेकेंड में। इस तरह उसने गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए अपना दावा पेश किया है। यहाँ दिए जा रहे वीडियो में उसका यह कारनामा देखा जा सकता है। संजना के कोच शिहान हुसैनी की मानें तो किसी युवा पेशेवर तीरन्दाज ने भी अब तक ऐसा कमाल नहीं किया है। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब संजना ने तीरन्दाज़ी में इस तरह का प्रदर्शन किया हो। साल 2018 में जब वह महज़ साढ़े तीन साल की थी, तब उसने लगातार साढ़े तीन घंटे तक पूरे 1,111 तीर चलाए थे। वह भी 78 फ़ीसदी के करीब सटीकता के साथ। यानी उसके इतने प्रतिशत तीर सही निशाने पर या उसके आस-पास लगे थे। उस वक़्त भी उसने विश्व इतिहास की किताब में अपना नाम दर्ज़ कराया था। इतनी कम उम्र में यह बच्ची जिस तरह अपने हुनर को तराश रही है। उसके लिए जिस समर्पण का परिचय दे रही है, वह निश्चित रूप से बड़ों के लिए ‘बड़ी मिसाल’ है। अपने समर्पण, लगन, मेहनत के बलबूते ही उसने ये रिकॉर्ड्स बनाए और ये सिलसिला चलता रहा तो आगे न जाने कितने बना सकती है।
बाहर बारिश हो रही थी। पानी के साथ ओले भी गिर रहे थे। सूरज अस्त… Read More
एक ट्रेन के हिन्दुस्तान में ‘ग़ुम हो जाने की कहानी’ सुनाते हैं। वह साल 2016… Read More
देश के दो राज्यों- जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में इस वक़्त विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया चल… Read More
तनाव के उन क्षणों में वे लोग भी आत्महत्या कर लेते हैं, जिनके पास शान,… Read More
छोटी सी बच्ची, छोटा सा वीडियो, छोटी सी कविता, लेकिन बड़ा सा सन्देश... हम सब… Read More
शीर्षक को विचित्र मत समझिए। इसे चित्र की तरह देखिए। पूरी कहानी परत-दर-परत समझ में… Read More