दोबारा जन्म हुआ तो ख़ुदा से माँग के आऊँगा…

अमित साहू, मुम्बई महाराष्ट्र

ये आवाज़ अमित साहू की है। ये जो कविता पढ़ रहे हैं, वह भी इन्हीं की है। अमित वैसे तो, भारतीय निर्यात-आयात बैंक के सबसे युवा महाप्रबन्धकों में से एक हैं। यानी भारी व्यवस्तता वाली नौकरी करते हैं। दूसरी तरफ़, मुम्बई जैसे भागते-दौड़ते महानगर में रहते हैं, जहाँ किसी को किसी की पड़ी नहीं होती। लेकिन इसके बावजूद इनकी कविता के शब्दों और इनकी आवाज़ की कशिश (आकर्षण) को महसूस कीजिए। आपको दो मुख़्तलिफ़ पहलुओं का फ़र्क पता चलेगा।

अमित ने अपने सहकर्मी विकास वशिष्ठ की गुज़ारिश पर अपनी इस कविता को आवाज़ दी है। इसके बोल भी नीचे दिए गए हैं। जिसे पढ़ने की इच्छा हो पढ़ सकता है। 

मेरी कोई कहानी नहीं,
बस कुछ यादें हैं।
उन यादों को ज़ुबान देना चाहता हूँ,
अगर कुछ कान साथ दें।

पर ऐसा होता नहीं अक्सर।
उम्र ढल गई बस यही एक हसरत लिए,
और आज भी ख़ुद ही गुनगुनाता हूँ,
इन दीवारों को सताता हूँ।

कई बार सोचा लिख दूँ उन्हें।
फिर यही सोच मुझे रोक लेती है,
आज कानों को ढूँढता हूँ,
कल आँखों को तरसूँगा।

इस एक हसरत के बोझ ने शायद मुझे रोक रखा है,
वरना रुख़सत होने से कौन रोक सकता था।
दोबारा जन्म हुआ तो ख़ुदा से माँग के आऊँगा,
किसी के जीवन की दीवार तोड़ने मुझे भेज दे।

सोशल मीडिया पर शेयर करें
From Visitor

Recent Posts

पर्यावरण दिवस, ईंधन बचाने की बातें और निजी कारों का ऐसा तमाम-जाम, दिलचस्प है न?

मैं बेंगलुरू में जहाँ रहता हूँ, वहाँ अपने घर के सामने रोज इस तरह का… Read More

4 hours ago

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल, चीन से पाँच देशों की जासूसी, भारतीय भी सावधान रहें!

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल बिछाकर, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम… Read More

1 day ago

‘शिक्षक’ ने अपने कौड़ी के ज्ञान से ‘पत्रकार’ को दो कौड़ी का साबित कर दिया, देखिए वीडियो!

देश की एक जानी-मानी ‘पत्रकार’ ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए कह दिया कि… Read More

2 days ago

क्या हम भारतीयों को सार्वजनिक नियम-कायदे मानने की तमीज नहीं? अभी बहस तो यही है!

अभी एक-दो दिन से मीडिया-सोशल मीडिया में यह बहस चल रही है कि हम भारतीयों… Read More

3 days ago

अपने हिस्से का योगदान दीजिए, वरना लू के थपेड़ों से रोज 3,400 लोग मरने लग जाएँगे!

एक नया अध्ययन हुआ है। इसमें भारत और उसके आस-पास के देशों में लगातार बढ़ती… Read More

4 days ago

इस लड़की ने दो लाख की नौकरी छोड़कर 60 हजार रुपए महीने में खुशी खरीदी है!

खुशी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ज्यादातर लोग अमूमन बड़ी से बड़ी नौकरी… Read More

5 days ago