‘आयुष्मान् भव’ या ‘आयुष् मा भव’ यानि ‘चिरायु हों’ अथवा ‘चिरायु न हों’?

टीम डायरी, 17/5/2021

ये पहला वीडियो मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के ‘आम शख़्स’ योगेश बलवानी का है। और दूसरा शहर के बड़े ‘ख़ास अस्पताल’ चिरायु के प्रबन्धक गौरव बजाज का। ये अस्पताल इतना ख़ास है कि जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके जैसे दूसरे बड़े सत्ताधारी विशिष्ट जन कोरोना संक्रमित होते हैं, तो यहीं का रुख़ करते हैं। फिर ठीक होकर लौटते भी हैं।

सम्भवत: यही वज़ह है कि योगेश जैसे आम जन भी इस अस्पताल की तरफ़ दौड़ते हैं। जब वे या उनका परिजन कोरोना संक्रमित होता है, तब। आशा रहती है कि उन्हें अस्पताल से सुरक्षा की, संरक्षा की। लेकिन योगेश जैसे कई लोगों को इस अस्पताल का दूसरा चेहरा भी दिखता है, जब उनका परिजन किसी लिहाफ़ में बन्द हो, यहाँ से निकलकर मरघट पहुँच जाता है।

झटका तब और बड़ा लगता है उन्हें, जब अस्पताल के लोगों के दिल-दिमागों में ठहरा मरघट अपना लिहाफ़ हटाकर उनके सामने आ खड़ा होता है। ऐसे, मानो उसे किसी की फिक्र ही न हो। क्या व्यवस्था, क्या अवस्था। क्या इंसान, क्या इन्सानियत। किसी की भी नहीं। याद रहती है तो बस ठसक और हनक, अपने रुतबे की। अपनी पहुँच की। सिर्फ़ अपने हित की।

अब ऐसे में कोई कैसे कहे, ‘चिरायु हो’, ‘दीघायु हो’, ‘आयुष्मान भव’। भले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने की सोचते हों, तो सोचा करें। ‘आयुष्मान भारत’, ‘आयुष्मान कार्ड’ जैसी पहलें करते हों, तो किया करें। इन रुतबे वालों की बला से। ये तो अपनी मदमस्त चाल चलते यही कहेंगे, ‘आयुष् मा भव।’ यानि ‘दीर्घायु न हों’, ‘चिरायु न हों।’ 
————————

(नोट : ये वीडियो योगेश ने ख़ुद बनाए हैं, जो कोरोना मरीजों की परेशानी, अस्पतालों के रवैये और सरकारी प्रबन्धन की पोल खोलने के लिए काफ़ी हैं। योगेश ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर इस मकसद से डाले हैं, कि अगर सम्भव हो आवाज़ प्रधानमंत्री जैसे बड़े लोगों तक पहुँचे। कोई ज़रूरी कार्रवाई हो। ताकि वे भले अपनी माँ को खो चुके हों, लेकिन किसी और के परिजन को, परिवार को इस स्थिति का सामना न करना पड़े। वक़्त विकट है, इसमें किसी की कुछ मदद हो सके तो हो जाए। बस, उनके इसी मकसद के कारण #अपनीडिजिटलडायरी भी उनके साथ है। अपने ‘सरोकार’ की वज़ह से। इसीलिए ये वीडियो यहाँ डायरी पर हैं।)

 

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Apni Digital Diary

Share
Published by
Apni Digital Diary

Recent Posts

पर्यावरण दिवस, ईंधन बचाने की बातें और निजी कारों का ऐसा तमाम-जाम, दिलचस्प है न?

मैं बेंगलुरू में जहाँ रहता हूँ, वहाँ अपने घर के सामने रोज इस तरह का… Read More

4 hours ago

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल, चीन से पाँच देशों की जासूसी, भारतीय भी सावधान रहें!

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल बिछाकर, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम… Read More

1 day ago

‘शिक्षक’ ने अपने कौड़ी के ज्ञान से ‘पत्रकार’ को दो कौड़ी का साबित कर दिया, देखिए वीडियो!

देश की एक जानी-मानी ‘पत्रकार’ ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए कह दिया कि… Read More

2 days ago

क्या हम भारतीयों को सार्वजनिक नियम-कायदे मानने की तमीज नहीं? अभी बहस तो यही है!

अभी एक-दो दिन से मीडिया-सोशल मीडिया में यह बहस चल रही है कि हम भारतीयों… Read More

3 days ago

अपने हिस्से का योगदान दीजिए, वरना लू के थपेड़ों से रोज 3,400 लोग मरने लग जाएँगे!

एक नया अध्ययन हुआ है। इसमें भारत और उसके आस-पास के देशों में लगातार बढ़ती… Read More

4 days ago

इस लड़की ने दो लाख की नौकरी छोड़कर 60 हजार रुपए महीने में खुशी खरीदी है!

खुशी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ज्यादातर लोग अमूमन बड़ी से बड़ी नौकरी… Read More

5 days ago