संवेदना : एक कहानी, गाय-बछड़े और दो चादर में छिपी भावनाओं की

रैना द्विवेदी, भोपाल, मध्य प्रदेश से, 10/12/2020

अख़बारों में अक्सर ही छपने वाली छोटी-छोटी कहानियों पर हम में से कितने लोग ध्यान देते हैं? शायद ही कुछ लोग देते हों। बावज़ूद इसके कि इन कहानियों में बड़ी मर्म की बातें लिखी होती हैं। तिस पर इनके पीछे किसी न किसी का हुनर भी तो होता है। कोई ऐसा, जो अपनी पहचान, अपने रचनाधर्म के लिए छटपटा रहा होता है। हम सबके लिए बड़ी शिक्षाएँ इनमें छिपी होती हैं। अपने बच्चों को मार्गदर्शन देने का रास्ता हमें दिखाती हैं। अपने साथ किसी को सुनने, समझने-बूझने  के नुस्खे हमें दे जाती हैं। और न जाने कितना-कुछ होता है, इनमें। ये कहानियाँ बोलती नहीं हैं, पर कहती बहुत-कुछ हैं।

ये तमाम बातें मुझे तब समझ आईं, जब ऐसी ही एक कहानी, मैंने बस यूँ ही पढ़ ली थी उस रोज। उसे पढ़ने के बाद मुझे लगा कि उसे अपने बच्चों काे सुनाना चाहिए। फिर लगा नहीं, बल्कि उनसे आगे भी हर उस शख्स को सुनाना चाहिए, जो अच्छा सुनना, अच्छा पढ़ना, अच्छा सीखना, अच्छा समझना चाहता है। इसीलिए मैंने #अपनीडिजिटलडायरी के जरिए उसे लोगों तक पहुँचाने का फैसला किया। यह कहानी संवेदनाओं की है। यह कहानी गाय-बछड़े और दो चादर में छिपी भावनाओं की है। यह कहानी हमारी है, हमसे आगे की भी है। सुनकर देखें, मेरी बात शायद ही झूठी लगे किसी को!

——–
(रैना द्विवेदी, भोपाल में रहती हैं। गृहिणी हैं। उन्होंने अपना यह लेख और ऑडियो फॉर्मेट में कहानी, व्हाट्स ऐप सन्देश के जरिए #अपनीडिजिटलडायरी को भेजी है।)

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Apni Digital Diary

Share
Published by
Apni Digital Diary

Recent Posts

56 साल के ‘युवा’ सत्ता के लिए आग भड़का रहे और 28 साल के देश को नई ऊँचाई दे रहे!

अभी सोमवार, 20 जुलाई को संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ। इससे कुछ समय पहले… Read More

9 minutes ago

वंदेमातरम

जय जय श्री राधे Read More

1 day ago

‘सरल भक्तमाल’- 11..: तर्क कोई कितने भी दे, वैष्णव भक्ति के मूल सम्प्रदाय तो चार ही हैं!

कलि युग में भक्ति मार्ग पाखण्ड से घिरा रहता है, इसलिए भगवान के भजन-पूजन, नाम… Read More

3 days ago

फिल्म ‘थ्री इडियट’ के फुनसुक वाँगड़ू नहीं हैं सोनम वाँगचुक, फिर भी ऐसा प्रचार क्यों?

शिक्षा प्रणाली में मूलभूत सुधार और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग… Read More

4 days ago

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने अंग्रेजी को ‘विदेशी भाषा’ कह दिया, तो हाय-तौबा क्यों?

भाषा को लेकर बेवजह की हाय-तौबा मची हुई इन दिनों। वजह वही, पीढ़ियों से भारतीय… Read More

5 days ago

जिन्हें सच्ची खुशी की तलाश, वे आईआईटी प्रवेश परीक्षा में जानबूझकर फेल भी हो जाते हैं!

जिन्दगी अपनी है, चुनाव भी अपने ही होते हैं। ऐसा अक्सर कहा जाता है। लेकिन… Read More

6 days ago