क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ सिखाया, सबसे अहम ‘टीम वर्क’

निकेश जैन, इन्दौर मध्य प्रदेश

एक समय क्रिकेट ही मेरा जीवन था। हम लोग अपने दौर में शहर की सबसे अच्छी टीम के सदस्य हुआ करते थे। हमने उस दौरान कई टूर्नामेन्ट खेले और जीते भी। उस दौर की सबसे ख़ास बात यह रही कि टीम के सभी सदस्यों के साथ बिताए समय में मुझे सीखने के लिए बहुत कुछ मिला। 

जीवन में काम आने वाले कई कौशल मैंने क्रिकेट से ही सीखे हैं। उदाहरण के लिए – ख़ूब मेहनत करना, नेतृत्त्व करना, आगे बढ़कर निर्णय-लेना, कोई विवाद होने पर उसे निपटाना, आदि। इसमें भी सबसे ख़ास गुण जो सीखा, वह था ‘टीम वर्क’। यानि पूरी टीम को साथ लेकर चलना और हर सदस्य के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ना। 

उस समय की टीम के सदस्यों से मेरे सम्बन्ध भी ऐसे बने कि आज तीन दशकों बाद भी वे पहले जैसे क़ायम हैं। बल्कि समय के साथ और मज़बूत ही हुए हैं। इस बात का ताज़ातरीन प्रमाण है, वह तस्वीर जो इस लेख के साथ दी है। ये सब मेरी उसी क्रिकेट टीम के दोस्त हैं। इनके साथ इन्दौर में एक यादग़ार शाम मैंने हाल ही में गुज़ारी है। 

—- 

निकेश का मूल लेख

Cricket was my life once upon a time!

A Sunday well spent with my cricket friends in Indore. One of the best cricket teams of that time in the town.

Won many tournaments and most importantly learnt a lot while playing with these guys!

Not just cricket but life skills; hard work, leadership, decision making, conflict management and most importantly – team work!!

A relationship that has seen more than 3 decades and still holding strong! 

——- 

(निकेश जैन, शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी- एड्यूरिगो टेक्नोलॉजी के सह-संस्थापक हैं। उनकी अनुमति से उनका यह लेख अपेक्षित संशोधनों और भाषायी बदलावों के साथ #अपनीडिजिटलडायरी पर लिया गया है। मूल रूप से अंग्रेजी में उन्होंने इसे लिंक्डइन पर लिखा है।)

——

निकेश के पिछले 10 लेख

36 – किसी की क्षमताओं को कम आँकना हमेशा ग़लत ही होता है!
35 – इकोसिस्टम तब बनता है, जब एक सफल इकाई दूसरी को सफल बनाने में लग जाए!
34 – ये कहना झूठ है कि जहाँ लड़ाई हो रही है, काम वहीं हो रहा है!
33 – कर्मचारियों से काम लेते हुए थोड़ा लचीलापन तो हर कम्पनी को रखना चाहिए, बशर्ते…
32 – …तब तक ओलिम्पिक में भारत को पदक न मिलें तो शिकायत मत कीजिए!
31 – देखिए, कैसे अंग्रेजी ने मेरी तरक़्क़ी की रफ्तार धीमी कर दी !
30 – हिंडेनबर्ग रिपोर्ट क्यों भारत के विरुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय साज़िश का हिस्सा हो सकती है?
29 – ‘देसी’ जियोसिनेमा क्या नेटफ्लिक्स, अमेजॉन, यूट्यूब, जैसे ‘विदेशी’ खिलाड़ियों पर भारी है?
28 – ओलिम्पिक में भारत को अमेरिका जितने पदक क्यों नहीं मिलते? ज़वाब ये रहा, पढ़िए!
27 – माइक्रोसॉफ्ट संकट में रूस-चीन ने दिखाया- पाबन्दी आत्मनिर्भरता की ओर ले जाती है 

सोशल मीडिया पर शेयर करें
From Visitor

Share
Published by
From Visitor

Recent Posts

पर्यावरण दिवस, ईंधन बचाने की बातें और निजी कारों का ऐसा तमाम-जाम, दिलचस्प है न?

मैं बेंगलुरू में जहाँ रहता हूँ, वहाँ अपने घर के सामने रोज इस तरह का… Read More

5 hours ago

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल, चीन से पाँच देशों की जासूसी, भारतीय भी सावधान रहें!

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल बिछाकर, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम… Read More

1 day ago

‘शिक्षक’ ने अपने कौड़ी के ज्ञान से ‘पत्रकार’ को दो कौड़ी का साबित कर दिया, देखिए वीडियो!

देश की एक जानी-मानी ‘पत्रकार’ ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए कह दिया कि… Read More

2 days ago

क्या हम भारतीयों को सार्वजनिक नियम-कायदे मानने की तमीज नहीं? अभी बहस तो यही है!

अभी एक-दो दिन से मीडिया-सोशल मीडिया में यह बहस चल रही है कि हम भारतीयों… Read More

3 days ago

अपने हिस्से का योगदान दीजिए, वरना लू के थपेड़ों से रोज 3,400 लोग मरने लग जाएँगे!

एक नया अध्ययन हुआ है। इसमें भारत और उसके आस-पास के देशों में लगातार बढ़ती… Read More

4 days ago

इस लड़की ने दो लाख की नौकरी छोड़कर 60 हजार रुपए महीने में खुशी खरीदी है!

खुशी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ज्यादातर लोग अमूमन बड़ी से बड़ी नौकरी… Read More

5 days ago