Categories: cover photo

पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ प्रणब मुखर्जी का निधन

टीम डायरी ; 31/8/2020

देश के पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ प्रणब मुखर्जी का सोमवार, 31 अगस्त को निधन हो गया। वे 84 साल के थे। इसी महीने उन्हें दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहाँ उनके मस्तिष्क की शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) हुई थी। उसके बाद से उनकी हालत लगातार ख़राब होती गई। आख़िरी समय में उनके फेंफड़ों में संक्रमण हो गया था। इससे उनकी हालत में सुधार हो पाना सम्भव नहीं हो सका। 

मुखर्जी अपने लम्बे राजनीतिक करियर में सात बार सांसद चुने गए। उन्होंने देश के अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के साथ रक्षा, विदेश और वित्त मंत्रालय सहित केन्द्र के कई बड़े महकमाें की ज़िम्मेदारी संभाली। वे 2012 में देश के राष्ट्रपति चुने गए। इस पद पर वे 2017 तक रहे। मुखर्जी देश के ऐसे नेताओं में गिने जाते रहे, जिन्हें सभी राजनैतिक दलों के लोग पसन्द करते थे। यहाँ तक कि मूल रूप से कांग्रेसी नेता रहे प्रणब मुखर्जी को वैचारिक तौर पर कांग्रेस से एकदम अलग संगठन- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में भी पसन्द किया जाता था। मुखर्जी को 2018 में आरएसएस स्वयंसेवकों के तृतीय वर्ष प्रशिक्षण वर्ग के समापन के मौके पर बुलाया गया था। तमाम सवालों बावज़ूद वे उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर स्थित संघ मुख्यालय गए थे। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने उन्हें 2017 में देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा था। कहा जाता है कि उनके राजनीतिक जीवन में दो मौके ऐसे भी आए, जब वे प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए। एक- जब 1984 में इन्दिरा गाँधी की हत्या हुई। दूसरा- जब 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार बनी। इन मौकों पर पहली बार राजीव गाँधी और दूसरी बार डॉक्टर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री की कुर्सी नसीब हुई थी। 

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Apni Digital Diary

Share
Published by
Apni Digital Diary

Recent Posts

जनगणना हो रही है, जनसंख्या बढ़ रही है और आंध्र में आबादी बढ़ाने वालों को ‘इनाम’!

देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More

14 hours ago

एक यात्रा, दो मुस्लिम ड्राइवर और दोनों की सोच….सूरत-ए-हाल गौरतलब!

अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More

3 days ago

सेवा-तीर्थ में ‘भारतीय भाषाओं’ की सेवा नहीं हुई, आगे शायद ही हो!! वीडियो से समझिए!

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More

6 days ago

भ्रष्ट-आचार अब एक शिष्ट-विचार, इसे खत्म करना मुश्किल, दो उदाहरणों से समझिए कैसे?

‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More

7 days ago

ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर ‘दफन’, और ‘गुलाम-सोच’ लिखती है- “सूरज डूब गया”!

ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More

1 week ago