टीम डायरी ; 28/8/2020
जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे ने पद छोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “अगर मैं लोगों के लिए बेहतर फ़ैसले नहीं ले सकता, तो प्रधानमंत्री भी नहीं रह सकता। इसीलिए मैंने अपना पद छोड़ने का निर्णय किया है।”
शिंज़ो आबे 65 साल के हैं। अभी उनके कार्यकाल का एक साल बाकी है, जो उनका उत्तराधिकारी पूरा करेगा। आबे सितम्बर-2021 तक के लिए प्रधानमंत्री चुने गए थे। लेकिन स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या के कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा है। वे लम्बे समय से अल्सर (पेट, आहारनली या आँतों में घाव) सम्बन्धी समस्या से जूझ रहे हैं। जापान में कोरोना महामारी के संकट से निपटने और आर्थिक मसलों पर ठीक तरह से फ़ैसले न ले पाने की वज़ह से आबे की सरकार पर सवाल उठ रहे थे। शिंज़ो आबे जापान के इतिहास में लगातार सबसे अधिक समय (सात साल 247 दिन) तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेता हैं। उन्होंने इस मामले में बीते सोमवार को ही अपने अंकल इसाकू सातो का रिकॉर्ड तोड़ा था। सातो नवम्बर 1964 से जुलाई 1972 तक लगातार (सात साल 242 दिन) प्रधानमंत्री रहे थे। शिंजो आबे सितम्बर-2006 मेें पहली बार जापान के प्रधानमंत्री बने थे। उस समय उनकी उम्र 52 साल थी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापान के प्रधानमंत्री बनने वाले वे उस समय सबसे कम उम्र के नेता थे। हालाँकि उनका वह कार्यकाल सितम्बर-2007 तक ही रहा। उस समय भी उन्होंने स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या के कारण अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था। इसके बाद दिसम्बर-2012 में वे फिर प्रधानमंत्री पद पर लौटे। उसके बाद से वे अब तक इस पद पर बने हुए थे।
अभी सोमवार, 20 जुलाई को संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ। इससे कुछ समय पहले… Read More
कलि युग में भक्ति मार्ग पाखण्ड से घिरा रहता है, इसलिए भगवान के भजन-पूजन, नाम… Read More
शिक्षा प्रणाली में मूलभूत सुधार और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग… Read More
भाषा को लेकर बेवजह की हाय-तौबा मची हुई इन दिनों। वजह वही, पीढ़ियों से भारतीय… Read More
जिन्दगी अपनी है, चुनाव भी अपने ही होते हैं। ऐसा अक्सर कहा जाता है। लेकिन… Read More