Sanatan

‘सनातन’ शब्द क्या बुद्ध ने दिया? संस्कृत विद्वान नित्यानंद मिश्र जी ने सुनिए सही जवाब!

टीम डायरी

‘सनातन’ शब्द पहली बार गौतम बुद्ध ने इस्तेमाल किया! इस तरह का दावा लगातार एक वर्ग कर रहा है। क्या यह दावा सही है? संस्कृत के जाने-माने विद्वान नित्यानंद मिश्र जी पुख्ता प्रमाणों के साथ बता रहे हैं कि इस दावे में सच्चाई है भी या नहीं। नीचे उनका वीडियो दिया गया है, उसे देखा जा सकता है।

बल्कि देखा जाना चाहिए क्योंकि दुनियाभर की ज्ञानगंगा में डुबकी लगाते वक्त एक यही पक्ष तो है, जिसे हम पूरी तरह अनदेखा कर दिया करते हैं। अपने धर्म, अपनी संस्कृति, अपनी भाषा, अपने परिवेश, अपना खान-पान, अपनी परम्परा, अपनी वेश-भूषा, अपनी कला, अपना संगीत, अपना साहित्य, सब कुछ हमें कमतर लगता है। हमें पढ़ाया-लिखाया ही कुछ इस तरह से गया है और अब भी जा रहा है कि हमें ‘अपना’ छोड़ ‘गैरों’ का सब अच्छा लगता है। और यही कारण है कि दूसरे लोग हमें आसानी से गुमराह कर लेते हैं। इसीलिए ऐसे वीडियो, ऐसी जानकारियाँ जरूर देखी, सुनी और समझी जानी चाहिए। कम से कम हमारी आँखों से पर्दा तो हटे। 

सोशल मीडिया पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *