ये ‘झल्लाहट और चिड़चिड़ाहट’ हमारे भीतर के रावण हैं, इन्हें मारिए!

ज़ीनत ज़ैदी, शाहदरा, दिल्ली

‘झल्लाहट और चिड़चिड़ाहट’ से आज हर दूसरा इंसान त्रस्त मिलेगा। ये हमारे शरीर के भीतर बैठे रावण की तरह हैं। क्योंकि इनके भी 10-10 सिर होते हैं। यानी ये एक अकेले नहीं होते। अपने साथ कई अन्य नकात्मक विचार, प्रभाव भी साथ लाते ही हैं। और ये सब मिलकर हमारी तमाम अच्छाईयों को, सकारात्मकता को ख़त्म करते हैं। उनका दमन करते हैं। उन पर हावी हो जाते हैं। सो, इस विजयादशमी के मौके पर कितना अच्छा हो, अगर हम इस ‘रावण’ के मूल के बारे में विचार कर इसे ख़त्म करने का संकल्प लें। आइए, एक कोशिश कर के देखते हैं।

तो सबसे पहले उन कारणों पर ग़ौर करना लाज़िमी होगा, जिनसे ये ‘रावण’ हमारे भीतर पनपते हैं। इसमें जैसा कि हम जानते हैं, हर इंसान एक सा नहीं है। हमारी ज़िन्दगी अलग, सोचने का तरीका अलग, परिस्थितियाँ अलग और आस-पास का माहौल भी अलग l इसके बावज़दू वक़्त हम सबके पास लगभग एक सा है। यानि ऊपर वाले ने हम सबको एक दिन में 24 घंटे ही दिए हैं। और उम्र भी आम तौर पर एक साधारण इंसान की 70 से 80 साल ही होती है। इसमें दिलचस्प ये कि हम सब अपनी उम्र के लगभग 30-32 साल सिर्फ सोने में गुज़ार देते हैं, ऐसा वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है। इसके बाद जो वक़्त बच जाता है, उसमें भी बहुत सारा गैरज़रुरी कामों में गँवा देते हैं। 

इसका सीधा मतलब ये कि हमारे पास ‘समय कम और काम ज़्यादा’ की स्थिति हमेशा रहती है। यह हमेशा हमारे ऊपर दबाव बनाए रखती है। विद्यार्थियों पर स्कूल का दबाव। दफ़्तर में कर्मचारियों पर बॉस का दबाव। कभी घर के काम का दबाव। कभी समाज का दबाव, वग़ैरा, वग़ैरा। ऐसा लगातार चलता है। इसका हमारे दिमाग़ पर सीधे असर पड़ता है, जिसका अंजाम होता है चिड़चिड़ापन, झल्लाहट। ये चिड़चिड़ापन और झल्लाहट जब लगातार और हद से बढ़ती जाती है तो हाइपर टेंशन, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और ऐसे न जाने कितने तरह के असर साथ में ले आती है। हम पर थोप देती है। इनके प्रभाव से हमारे भीतर की सकारात्मकता दम तोड़ने लगती है। 

तो अब सवाल ये कि इसका ज़िम्मेदार कौन? क्या कोई बाहरी? नहीं, हम खुद। क्योंकि हम ये समझ नहीं पाते कि परेशानियाँ तो ज़िन्दगी में आना स्वाभाविक है। इनका आना जरूरी भी है। इनसे डरना, घबराना, या सहम जाना कैसा? हमें समझना चाहिए कि ये जीवन एक ही बार मिलता है। इसमें बचपन में हम अपनी मर्जी से कुछ कर नहीं पाते। बुढ़ापे में हमारा शरीर हमें ज़्यादा कुछ करने नहीं देता। बाकी बची युवावस्था, उसे भी अगर हम मुश्क़िलों को मन में बड़ी बना-बनाकर डरते हुए, घबराते हुए, सहमे हुए रहकर गँवा देंगे तो फिर बचा क्या?

इसीलिए क्या ये बेहतर नहीं होगा कि हम अपने सोचने का तरीक़ा बदलें। मानें कि हमारा जो भी काम है, चाहे वह घर का हो, ऑफिस का, पढ़ाई का या कुछ और। उसे तो हमें करना ही पड़ेगा। तो क्यों न ख़ुश होकर किया जाए l यक़ीन मानिए, अगर हम इस तरह अपने कामों को करने लग जाएँगे, तो हमारी ज़िन्दगी में बहुत बड़ा बदलाव दिखने लगेगा। क्योंकि तब सही मायनों में हमारी ‘विजयादशमी’ होगी। एक बार क़ोशिश कर के देखिए। भीतर के रावण को पराजित करने, उसे मारने से, बाहरी रावण को जलाने के मुक़ाबले अधिक ख़ुशी मिलेगी।
—– 
——
(ज़ीनत #अपनीडिजिटलडायरी के सजग पाठक और नियमित लेखकों में से एक हैं। दिल्ली के आरपीवीवी, सूरजमलविहार स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं। लेकिन इतनी कम उम्र में भी अपने लेखों के जरिए गम्भीर मसले उठाती हैं। उन्होंने यह आर्टिकल सीधे #अपनीडिजिटलडायरी के ‘अपनी डायरी लिखिए’ सेक्शन पर पोस्ट किया है।)
——-
ज़ीनत के पिछले 10 लेख
15- असफलता झेलने के लिए ख़ुद को पहले से तैयार रखें, इसमें कोई बुराई नहीं
14- जी-20 के लिए चमचमाती दिल्ली की पर्दों से ढँकी स्याह हक़ीक़त!
13- क्या हम पारसियों और उनके नए साल के बारे में जानते हैं? जान लीजिए, न जानते हों तो!
12- त्यौहार सिर्फ़ अमीरों का ही नहीं, बल्कि हर गरीब का भी होता है, लोगों के बारे में साेचिए
11- भरोसा रखिए… वह क़िस्मत लिखता है, तो वही उसे बदल भी सकता है
10. जिसने अपने लक्ष्य समझ लिया, उसने जीवन को समझ लिया, पर उस लक्ष्य को समझें कैसे?
9- क्या स्कूली बच्चों को पानी पीने तक का अधिकार नहीं?
8- शिक्षक वो अज़ीम शख़्सियत है, जो हमेशा हमें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है
7- हो सके तो अपनी दिनचर्या में ज्यादा से ज्यादा हिन्दी का प्रयोग करें, ताकि….
6- खुद को पहचानिए, ताकि आप खुद ही खुद से महरूम न रह जाएँ

सोशल मीडिया पर शेयर करें
From Visitor

Share
Published by
From Visitor

Recent Posts

पर्यावरण दिवस, ईंधन बचाने की बातें और निजी कारों का ऐसा तमाम-जाम, दिलचस्प है न?

मैं बेंगलुरू में जहाँ रहता हूँ, वहाँ अपने घर के सामने रोज इस तरह का… Read More

3 hours ago

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल, चीन से पाँच देशों की जासूसी, भारतीय भी सावधान रहें!

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल बिछाकर, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम… Read More

1 day ago

‘शिक्षक’ ने अपने कौड़ी के ज्ञान से ‘पत्रकार’ को दो कौड़ी का साबित कर दिया, देखिए वीडियो!

देश की एक जानी-मानी ‘पत्रकार’ ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए कह दिया कि… Read More

2 days ago

क्या हम भारतीयों को सार्वजनिक नियम-कायदे मानने की तमीज नहीं? अभी बहस तो यही है!

अभी एक-दो दिन से मीडिया-सोशल मीडिया में यह बहस चल रही है कि हम भारतीयों… Read More

3 days ago

अपने हिस्से का योगदान दीजिए, वरना लू के थपेड़ों से रोज 3,400 लोग मरने लग जाएँगे!

एक नया अध्ययन हुआ है। इसमें भारत और उसके आस-पास के देशों में लगातार बढ़ती… Read More

4 days ago

इस लड़की ने दो लाख की नौकरी छोड़कर 60 हजार रुपए महीने में खुशी खरीदी है!

खुशी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ज्यादातर लोग अमूमन बड़ी से बड़ी नौकरी… Read More

5 days ago