रचना ऐसी अद्भुत हो तो क्या शीटी बजाना तब भी बुरा होगा?

टीम डायरी ; 19/8/2020

शीटी बजाना आम तौर पर अच्छा नहीं माना जाता। अक्सर बड़े-बुज़ुर्ग ऐसा करने से छोटों को रोकते हैं। कई बार शीटी के चक्कर में पिटने-पीटने की नौबत भी आ जाती है। लेकिन ऐसी आम धारणा को इस वीडियो में प्रदर्शित रचनात्मकता पूरी तरह छिन्न-भिन्न करती है।

यह वीडियो ‘इंडियन व्हिशलर्स एसोसिएशन’ के यू-ट्यूब चैनल से लिया गया है। ये संगठन उन लोगों का है, जिन्होंने शीटी बजा-बजाकर सुर-संगीत को साध लिया है। वह भी इस स्तर पर कि देखने-सुनने वाले के मुँह से ‘वाह’ निकल उठे। इतना कि दूरदर्शन जैसे राष्ट्रीय चैनल पर भी इनकी शीटियों से निकली रचना का प्रदर्शन किया जाने लगे।

इस संगठन के 50 कलाकारों ने अपने ज़माने की मशहूर रचना ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ का शीटियों से पुनर्निर्माण किया है। ये कलाकार 18 शहरों और 17 अलग बिरादरियों से ताल्लुक रखते हैं। ऐसी जानकारी संगठन के यू-ट्यूब चैनल पर ही नीचे दी गई है।

इस पुनर्निर्मित रचना का स्तर तो ख़ास काबिल-ए-गौर है। इसे किसी भी सूरत में उस मूल रचना से कम नहीं कहा जा सकता जो 1988 में आई थी। जिसमें पंडित भीमसेन जोशी, लता मंगेशकर जैसे संगीत और सिनेमा के तमाम दिग्गजों ने आवाज़ दी थी।

इसीलिए दूरदर्शन के चैनलों पर इन दिनों ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ का यह नया संस्करण प्रमुखता से प्रदर्शित हो रहा है। यह रचना छह महीने पहले 71वें गणतंत्र दिवस पर तैयार हुई थी। उसी समय पर शीटी बजाने वालों के इस संगठन ने भी स्थापना के 15 साल पूरे किए थे।

लिहाज़ा यह एक ‘रोचक-सोचक’ सा प्रश्न भी उठता है कि अगर रचना ऐसी अद्भुत हो तो क्या शीटी बजाना तब भी बुरा समझा जाएगा? ज़वाब यकीनन ‘नहीं’ ही होना चाहिए।

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Apni Digital Diary

Share
Published by
Apni Digital Diary

Recent Posts

पर्यावरण दिवस, ईंधन बचाने की बातें और निजी कारों का ऐसा तमाम-जाम, दिलचस्प है न?

मैं बेंगलुरू में जहाँ रहता हूँ, वहाँ अपने घर के सामने रोज इस तरह का… Read More

3 hours ago

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल, चीन से पाँच देशों की जासूसी, भारतीय भी सावधान रहें!

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल बिछाकर, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम… Read More

1 day ago

‘शिक्षक’ ने अपने कौड़ी के ज्ञान से ‘पत्रकार’ को दो कौड़ी का साबित कर दिया, देखिए वीडियो!

देश की एक जानी-मानी ‘पत्रकार’ ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए कह दिया कि… Read More

2 days ago

क्या हम भारतीयों को सार्वजनिक नियम-कायदे मानने की तमीज नहीं? अभी बहस तो यही है!

अभी एक-दो दिन से मीडिया-सोशल मीडिया में यह बहस चल रही है कि हम भारतीयों… Read More

3 days ago

अपने हिस्से का योगदान दीजिए, वरना लू के थपेड़ों से रोज 3,400 लोग मरने लग जाएँगे!

एक नया अध्ययन हुआ है। इसमें भारत और उसके आस-पास के देशों में लगातार बढ़ती… Read More

4 days ago

इस लड़की ने दो लाख की नौकरी छोड़कर 60 हजार रुपए महीने में खुशी खरीदी है!

खुशी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ज्यादातर लोग अमूमन बड़ी से बड़ी नौकरी… Read More

5 days ago