नए साल की मंगलकामनाएँ
नीलेश द्विवेदी, भोपाल, मध्य प्रदेश से
नए साल की सुबह की शुरुआत अगर बाँसुरी की धुन से हो जाए तो कितना ही बेहतर। वह भी जनकल्याण की कामना करती ‘वैष्णव जन’ की धुन के साथ। बस, दो-ढाई मिनट का वक़्त लगेगा। सुनिएगा और आनंद लीजिएगा। कैसी भी कोई प्रतिक्रिया देना चाहें तो कमेंट सेक्शन है ही, हर मंच पर।
इस वीडियो में जो ख़ास है, वह मास्टर सोहम द्विवेदी की वीडियो एडिटिंग की कोशिश। सोहम अभी भोपाल में आठवीं कक्षा में पढ़ते हैं। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने यह हुनर बस, शौक़ के चलते ख़ुद ही एक्सप्लोर किया है। कहीं से सीखा नहीं है। अभी शुरुआती कोशिश है। पर उम्मीद की जा सकती है कि सिलसिला चलता रहा, रुझान बना रहा, तो शायद आगे सीखें भी और उनकी इस काम में विशेषज्ञता भी हो जाए।
और बाँसुरी? प्रतीत होता है, वह तो श्री राधा-कृष्ण की कृपा और गुरुजनों के आशीर्वाद से ख़ुद ही बजी है। इसमें निमित्त बने हैं, नीलेश द्विवेदी।
—–
नव वर्ष की एक बार फिर मंगल कामनाएँ
मैं बेंगलुरू में जहाँ रहता हूँ, वहाँ अपने घर के सामने रोज इस तरह का… Read More
लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल बिछाकर, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम… Read More
देश की एक जानी-मानी ‘पत्रकार’ ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए कह दिया कि… Read More
अभी एक-दो दिन से मीडिया-सोशल मीडिया में यह बहस चल रही है कि हम भारतीयों… Read More
एक नया अध्ययन हुआ है। इसमें भारत और उसके आस-पास के देशों में लगातार बढ़ती… Read More
खुशी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ज्यादातर लोग अमूमन बड़ी से बड़ी नौकरी… Read More