भक्तों की भक्ति-कीर्तन परम्परा : हनुमान की जय, हो जय जय, हनुमान की जय

टीम डायरी

भक्त हनुमान की जयन्ती पर भक्ति भाव के साथ आस्थावान भक्तों का नृत्य। इस वीडियो को देखने के बाद शायद किसी को इससे मतलब हो कि यह वीडियो कहाँ का है? किसने बनाया है? वगैरा। इस वीडियो के साथ ऐसी कोई जानकारी कहीं सहज उपलब्ध भी नहीं है। 

फिर भी बताना हमारा फर्ज है। तो गौर से देखिएगा। वीडियो में ऊपर ‘श्रीमूलराम’ लिखा हुआ है। अंग्रेजी में। इससे अन्दाज़ा लगाया जा सकता है कि यह वीडियो सम्भवत: आन्ध्रप्रदेश में कुरनूल जिले के देवारु में स्थित राघवेन्द्र स्वामी मठ का है। वहीं अतिप्रचीन ‘मूलरामसीता’ की मूर्तियाँ हैं। भव्य मन्दिर है। बताते है कि ये अतिप्राचीन मूर्तियाँ ‘चतुर्युगमूर्तियाँ’ भी कही जाती हैं। और इन्हें ‘मूलरामसीता’ का नाम महाराज दशरथ ने दिया था। राघवेन्द्र स्वामी मठ की वेबसाइट पर ऐसी जानकारी दर्ज हैं। इस मठ के कीर्तन परम्परा वाले स्वामी श्री जगन्नाथदास के कीर्तनों में इन मूर्तियों का पूरा इतिहास भी है, ऐसा कहा जाता है।

वैसे, कीर्तन का सन्दर्भ आया है तो यह भी याद किया जा सकता है कि महाराष्ट्र से आगे सुदूर दक्षिण की तरफ जैसे-जैसे बढ़ेंगे, सनातन की प्राचीन कीर्तन परम्परा आज भी जीवन्त दिखेगी। ठीक वैसे ही, जैसे इस वीडियो में रामभक्त हनुमान का कीर्तन करते भक्तों के बीच दिख रही है। भक्तिभाव से देखेंगे तो इसे सम्पूर्णता में आत्मसात् कर सकेंगे। फिर यह भी याद आएगा कि रामभक्त हनुमान खुद श्रीराम संकीर्तन से ही अपने प्रभु को स्मरण किया करते थे। उन्हें हमेशा ह्रदयस्थ रखा करते थे।…. जय जय श्री सीताराम।

भक्त हनुमान की जयन्ती पर हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएँ 

#hanumanjayanthi #apnidigitaldiary #mularamasita

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Neelesh Dwivedi

Share
Published by
Neelesh Dwivedi

Recent Posts

पर्यावरण दिवस, ईंधन बचाने की बातें और निजी कारों का ऐसा तमाम-जाम, दिलचस्प है न?

मैं बेंगलुरू में जहाँ रहता हूँ, वहाँ अपने घर के सामने रोज इस तरह का… Read More

4 hours ago

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल, चीन से पाँच देशों की जासूसी, भारतीय भी सावधान रहें!

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल बिछाकर, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम… Read More

1 day ago

‘शिक्षक’ ने अपने कौड़ी के ज्ञान से ‘पत्रकार’ को दो कौड़ी का साबित कर दिया, देखिए वीडियो!

देश की एक जानी-मानी ‘पत्रकार’ ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए कह दिया कि… Read More

2 days ago

क्या हम भारतीयों को सार्वजनिक नियम-कायदे मानने की तमीज नहीं? अभी बहस तो यही है!

अभी एक-दो दिन से मीडिया-सोशल मीडिया में यह बहस चल रही है कि हम भारतीयों… Read More

3 days ago

अपने हिस्से का योगदान दीजिए, वरना लू के थपेड़ों से रोज 3,400 लोग मरने लग जाएँगे!

एक नया अध्ययन हुआ है। इसमें भारत और उसके आस-पास के देशों में लगातार बढ़ती… Read More

4 days ago

इस लड़की ने दो लाख की नौकरी छोड़कर 60 हजार रुपए महीने में खुशी खरीदी है!

खुशी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ज्यादातर लोग अमूमन बड़ी से बड़ी नौकरी… Read More

5 days ago