77वाँ गणतंत्र दिवस और एक सवाल-क्या ‘हम भारत के लोग’ गुलाम मानसिकता से आजाद हैं?

टीम डायरी

अंग्रेजों ने भारत को सिर्फ ऊपरी तौर पर गुलाम बनाकर नहीं रखा था। उन्होंने हमारी मानसिकता को भी गुलाम बना लिया था। इस मानसिक गुलामी का असर हम पर आज तक दिखाई देता है। इसीलिए ‘हम भारत के लोग’ (वे जो अंग्रेजी सोच वाले हैं) अपनी भाषा, अपनी परम्पराओं, अपनी संस्कृति, अपनी ज्ञान परम्परा को हेय दृष्टि से देखते हैं। उसको हीन समझते हैं। उसका मजाक बनाते हैं।

इसका एक ताजा प्रमाण 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सामने आया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार की ओर से पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। पुरस्कार पाने वालों में एक नाम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) के निदेशक प्रोफेसर वी कामकोटि का भी है। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इसलिए कि उन्होंने गाय के गोबर और गौमूत्र पर शोध किया। इस शोध अध्ययन से उन्होंने साबित किया कि गाय के गोबर और गौमूत्र में कुछ ऐसे जीवाणु मौजूद होते जो विभिन्न बीमारियों के उपचार में काम आ सकते हैं। पिछले साल जनवरी महीने में ही उन्होंने अपने शोध अध्ययन के निष्कर्षों की घोषणा की थी। उन्होंने ‘नेचर’ नामक पत्रिका में छपे एक अन्य अध्ययन को भी साझा किया था। उसमें भी प्रोफेसर कामकोटि के निष्कर्षों की पुष्टि हुई थी। 

भारतीय ज्ञान परम्परा से जुड़े इसी अध्ययन के लिए सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की। लेकिन जैसा ऊपर लिखा, ‘हम भारत के लोग’ अपनी मानसिक गुलामी को छोड़ने के लिए आज भी राजी नहीं हैं। इसी कारण प्रोफेसर कामकोटि को पद्म सम्मान देने का मजाक बनाया जा रहा है। केरल कांग्रेस के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से सन्देश साझा किया गया है। इसमें लिखा है, “पद्म सम्मान प्राप्त करने वाले प्रोफेसर वी कामकोटि को बधाई। आइआइटी मद्रास में आपने खून-पसीना बहाकर गौमूत्र पर जो शोध किया, उसे देश ने सराहा है। आपने गौमूत्र को विश्व मंच पर पहुँचा दिया।” हालाँकि कांग्रेस पार्टी के इस व्यंग्य पर तुरंत तीखी प्रतिक्रियाएँ भी आने लगी हैं। ऐसी ही एक प्रतिक्रिया श्रीधर वेम्बू की रही, जो सूचना-तकनीक क्षेत्र की भारतीय कम्पनी जोहो के मालिक हैं।

उन्होंने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा है, “प्रोफेसर कामकोटि माइक्रो प्रॉसेसर डिजाइन की गहन तकनीक के विशेषज्ञ हैं। आइआइटी-मद्रास के वह निदेशक हैं, जो भारत का सर्वश्रेष्ठ तकनीकी संस्थान है।…वह इस सम्मान के हकदार हैं। उन्हें उनके वैज्ञानिक ज्ञान के आधार पर यह सम्मान दिए जाने का मैं समर्थन करता हूँ और आगे फिर करूँगा। मैं यह भी मानता हूँ कि गाय के गोबर और गौमूत्र में असंख्य सूक्ष्य जीवों का ऐसा समुदाय होता है, जो मानवों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। पर यह गुलाम मानसिकता का ही नतीजा है कि कुछ लोगों को लगता है कि इस मान्यता का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और इसकी पुष्टि के लिए वैज्ञानिक शोध से भी कोई लाभ नहीं है। किसी दिन जब हार्वर्ड, एमआइटी (अमेरिकी विश्वविद्यालय) जैसे संस्थानों के ऐसे ही अध्ययन निष्कर्ष सामने आएँगे, तो यही गुलाम मानसिकता वाले लोग उसे परम सत्य मानकर पूजा करेंगे।”

श्रीधर जी की प्रतिक्रिया, वाकई विचार करने योग्य है। और इसी विचारक्रम में एक सवाल आज 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भी जस का तस बना हुआ है, कि क्या ‘हम भारत के लोग’ गुलाम मानसिकता से आजाद हैं?

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Neelesh Dwivedi

Share
Published by
Neelesh Dwivedi

Recent Posts

पर्यावरण दिवस, ईंधन बचाने की बातें और निजी कारों का ऐसा तमाम-जाम, दिलचस्प है न?

मैं बेंगलुरू में जहाँ रहता हूँ, वहाँ अपने घर के सामने रोज इस तरह का… Read More

3 hours ago

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल, चीन से पाँच देशों की जासूसी, भारतीय भी सावधान रहें!

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल बिछाकर, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम… Read More

1 day ago

‘शिक्षक’ ने अपने कौड़ी के ज्ञान से ‘पत्रकार’ को दो कौड़ी का साबित कर दिया, देखिए वीडियो!

देश की एक जानी-मानी ‘पत्रकार’ ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए कह दिया कि… Read More

2 days ago

क्या हम भारतीयों को सार्वजनिक नियम-कायदे मानने की तमीज नहीं? अभी बहस तो यही है!

अभी एक-दो दिन से मीडिया-सोशल मीडिया में यह बहस चल रही है कि हम भारतीयों… Read More

3 days ago

अपने हिस्से का योगदान दीजिए, वरना लू के थपेड़ों से रोज 3,400 लोग मरने लग जाएँगे!

एक नया अध्ययन हुआ है। इसमें भारत और उसके आस-पास के देशों में लगातार बढ़ती… Read More

4 days ago

इस लड़की ने दो लाख की नौकरी छोड़कर 60 हजार रुपए महीने में खुशी खरीदी है!

खुशी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ज्यादातर लोग अमूमन बड़ी से बड़ी नौकरी… Read More

5 days ago