क्या लद्दाख के मोर्चे पर तैनात चीन की सेना में पाकिस्तानी सैनिक भी हैं?

टीम डायरी, 5/10/2020

क्या लद्दाख के मोर्चे पर महीनों से भारत के लिए चुनौती बनकर खड़ी चीन की सेना में पाकिस्तान के सैनिक भी शामिल हैं? यह सवाल चीन के पत्रकार शेन शेवी के एक वीडियो के कारण पैदा हुआ है। लगभग 52 सेकेंड का यह वीडियो शेवी ने ट्विटर पर साझा किया है। इस वीडियो का ख़ुलासा पहली बार ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) चैनल ने किया।

शेन शेवी ने वीडियो साझा करते हुए यह नहीं बताया है कि ये किस जगह का है। अंग्रेजी में सिर्फ़ इतना लिखा है, “Here, we met with Chinese #PLA warriors along #China #India LAC. Maybe some of them were standing at the #GalwanValley.” मतलब, “ये हमारी पीएलए (Peoples Liberation Army, चीन की सेना का पूरा नाम) के लड़ाके हैं। भारत-चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के नज़दीक ही कहीं। हो सकता है, इनमें से कुछ गलवाँ घाटी की झड़प में भी शामिल रहे हों!” याद दिला दें कि चीन और भारत के सैनिकों में लद्दाख क्षेत्र की गलवाँ घाटी में बीती 15 जून को खूनी झड़प हुई थी। इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। चीन के सैनिक भी मारे गए। लेकिन चीन ने उस संख्या का ख़ुलासा नहीं किया। 

बहरहाल, गलवाँ की याद दिलाते हुए शेन शेवी ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें चीन के सैनिक राष्ट्रभक्ति से जुड़ा काेई गीत गा रहे हैं। लेकिन उनके बीच दाढ़ी वाला एक सैनिक भी है, जिसका चेहरा चीनी सैनिकों के चेहरे से बिल्कुल मेल नहीं खाता। उसी के आधार पर मीडिया और सामाजिक माध्यमों (Social Media) पर अटकलबाज़ियों का ये दौर शुरू हुआ है कि सम्भव है, चीन की सेना में पाकिस्तानी सैनिक भी शामिल हों। चूँकि चीन और पाकिस्तान के बीच नज़दीकी सामरिक, राजनयिक, आर्थिक और व्यावसायिक सम्बन्ध हैं। कश्मीर घाटी और लद्दाख में दोनों देशों के रणनीतिक हित एक जैसे हैं। साथ ही दोनों भारत को अपने लिए गम्भीर ख़तरा मानते हैं। इसीलिए इन अटकलों को पूरी तरह ख़ारिज़ भी नहीं किया जा सकता।

लेकिन अगर ये अटकलबाज़ी सही है तो इससे ‘रोचक-सोचक’ सा एक सवाल भी जरूर उठता है कि क्या चीन की सेना वाकई अपने-आप को पहाड़ी मोर्चे की लड़ाई में कमज़ोर महसूस कर रही है? जैसा कि सामरिक विशेषज्ञ दावा भी करते हैं। इसीलिए वह पाकिस्तानी सैनिकों की मदद ले रही है, जो भारतीय जवानों से कई बार पहाड़ों पर भिड़ चुके हैं? भले ही अधिकांश बार मुँह की खाकर ही वापस क्यों न लौटे हों?

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Apni Digital Diary

Share
Published by
Apni Digital Diary

Recent Posts

56 साल के ‘युवा’ सत्ता के लिए आग भड़का रहे और 28 साल के देश को नई ऊँचाई दे रहे!

अभी सोमवार, 20 जुलाई को संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ। इससे कुछ समय पहले… Read More

2 hours ago

वंदेमातरम

जय जय श्री राधे Read More

1 day ago

‘सरल भक्तमाल’- 11..: तर्क कोई कितने भी दे, वैष्णव भक्ति के मूल सम्प्रदाय तो चार ही हैं!

कलि युग में भक्ति मार्ग पाखण्ड से घिरा रहता है, इसलिए भगवान के भजन-पूजन, नाम… Read More

3 days ago

फिल्म ‘थ्री इडियट’ के फुनसुक वाँगड़ू नहीं हैं सोनम वाँगचुक, फिर भी ऐसा प्रचार क्यों?

शिक्षा प्रणाली में मूलभूत सुधार और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग… Read More

4 days ago

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने अंग्रेजी को ‘विदेशी भाषा’ कह दिया, तो हाय-तौबा क्यों?

भाषा को लेकर बेवजह की हाय-तौबा मची हुई इन दिनों। वजह वही, पीढ़ियों से भारतीय… Read More

5 days ago

जिन्हें सच्ची खुशी की तलाश, वे आईआईटी प्रवेश परीक्षा में जानबूझकर फेल भी हो जाते हैं!

जिन्दगी अपनी है, चुनाव भी अपने ही होते हैं। ऐसा अक्सर कहा जाता है। लेकिन… Read More

6 days ago