भेदभावविनाशकं खलु दिव्यभाषा संस्कृतम्

टीम डायरी, 20/11/2020

धर्म, जाति, भाषा के नाम पर एक-दूसरे के ख़िलाफ़ खड़े होने की सूचना-सामग्री अथाह है। समाचार माध्यमों और कथित सामाजिक माध्यमों (Social Media) पर ऐसा कुछ एक ढूँढ़ने जाएँ, तो सैकड़ों की तादाद हाथ में आती है। पर उसी अँधेरी खोह में कोई टिमटिमाती सी एकाध रोशनी भी कभी मिल जाती है। जैसे यह वीडियाे। इसे किसने बनाया? इसमें दिख रहे कलाकार कौन हैं, कहाँ से हैं? #अपनीडिजिटलडायरी इन सवालों के ज़वाब नहीं ढूँढ़ सकी। बस ये अंदाज़ा होता है, यह दक्षिण भारत के कुछ जागरूक और भाषायी सरोकार रखने वालों की सर्वोत्तम कृति है। चूँकि #अपनीडिजिटलडायरी भी भाषा के प्रति ‘सरोकार’ रखती है, इसलिए यह यहाँ है। यू-ट्यूब पर थोड़ा-बहुत खँगालने पर एक अनुमान और लगता है कि यह वीडियो लगभग 2 साल पुराना है। अलबत्ता इसकी प्रासंगिकता न तो तब कम थी, न आज पुरानी है और न ही भविष्य में क्षीण होने वाली है। इसलिए भी यह यहाँ है। गीत के बोल नीचे हैं। इतने सरल कि कोई भी स-अर्थ समझ सकता है। जिन्हें दिक्कत हो, वे थोड़ा प्रयास कर, अपने बड़ों की मदद लेकर समझ सकते हैं। अच्छा लगे तो इस भाव को, इस कृति को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में मदद भी कर सकते हैं। अपनी भाषा, उसके गौरव के लिए हम इतना तो कर ही सकते हैं न?

सरल भाषा संस्कृतं सरस भाषा संस्कृतम् ।
सरस सरल मनोज्ञमङ्गल देवभाषा संस्कृतम् ॥
मधुरभाषा संस्कृतं मृदुलभाषा संस्कृतम् ।
मधुर मृदुल मनोहरामृत तुल्यभाषा संस्कृतम् ॥
देवभाषा संस्कृतं वेदभाषा संस्कृतम् ।
भेदभावविनाशकं खलु दिव्यभाषा संस्कृतम् ॥
अमृत भाषा संस्कृतं अतुल भाषा संस्कृतम् ।
सुकृतिजनहृदि परिलसति शुभवरदभाषा संस्कृतम् ॥
भुवन भाषा संस्कृतं भवन भाषा संस्कृतम् ।
भरतभुवि परिलसितकाव्य मनोज्ञभाषा संस्कृतम् ॥
.शस्त्र भाषा संस्कृतं शास्त्र भाषा संस्कृतम् ।
 शस्त्र, शास्त्र, भृदार्ष भारत राष्ट्रभाषा संस्कृतम् ॥
.धर्म भाषा संस्कृतं कर्म भाषा संस्कृतम् ।
 धर्म कर्म प्रचोदकं खलु विश्व भाषा संस्कृतम् ॥

(नोट : इस सामग्री को लेने के पीछे #अपनीडिजिटलडायरी का मकसद किसी के कॉपीराइट का उल्लंघन करना नहीं है। बल्कि भाषायी सरोकार से किए गए प्रयासों को आगे बढ़ाने में अपना भी छोटा सा योगदान देना एकमात्र उद्देश्य है।)

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Apni Digital Diary

Share
Published by
Apni Digital Diary

Recent Posts

पर्यावरण दिवस, ईंधन बचाने की बातें और निजी कारों का ऐसा तमाम-जाम, दिलचस्प है न?

मैं बेंगलुरू में जहाँ रहता हूँ, वहाँ अपने घर के सामने रोज इस तरह का… Read More

3 hours ago

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल, चीन से पाँच देशों की जासूसी, भारतीय भी सावधान रहें!

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल बिछाकर, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम… Read More

1 day ago

‘शिक्षक’ ने अपने कौड़ी के ज्ञान से ‘पत्रकार’ को दो कौड़ी का साबित कर दिया, देखिए वीडियो!

देश की एक जानी-मानी ‘पत्रकार’ ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए कह दिया कि… Read More

2 days ago

क्या हम भारतीयों को सार्वजनिक नियम-कायदे मानने की तमीज नहीं? अभी बहस तो यही है!

अभी एक-दो दिन से मीडिया-सोशल मीडिया में यह बहस चल रही है कि हम भारतीयों… Read More

3 days ago

अपने हिस्से का योगदान दीजिए, वरना लू के थपेड़ों से रोज 3,400 लोग मरने लग जाएँगे!

एक नया अध्ययन हुआ है। इसमें भारत और उसके आस-पास के देशों में लगातार बढ़ती… Read More

4 days ago

इस लड़की ने दो लाख की नौकरी छोड़कर 60 हजार रुपए महीने में खुशी खरीदी है!

खुशी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ज्यादातर लोग अमूमन बड़ी से बड़ी नौकरी… Read More

5 days ago