इतिहास में पहली बार विशेष श्रेणी में दो महिलाओं को नोबेल, पुरुष एक भी नहीं, पाँच सूचनाएँ

टीम डायरी, 7/10/2020

नोबेल पुरस्कारों के इतिहास में बुधवार,सात अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा। रसायन शास्त्र से सम्बद्ध विशिष्ट श्रेणी में दो महिलाओं काे इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। इस श्रेणी में किसी पुरुष को सम्मान के लिए नहीं चुना गया। इन महिला वैज्ञानिकों का नाम है- जेनिफर ए. डॉडना (Jennifer A. Doudna) और एमेनुअल शारपेन्टिर (Emmanuelle Charpentier)। जेनिफर अमेरिका के कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय में जैव-रसायन शास्त्री हैं। जबकि एमेनुअल फ्रांसीसी जीवाणुतत्त्ववेत्ता (microbiologist) हैं। इन दोनों ने मिलकर ऐसी तकनीक इज़ाद की है, जिससे पौधों और जानवरों का डीएनए बदला जा सकता है। इस तकनीक का इस्तेमाल फिलहाल कैंसर और अनुवांशिक बीमारियों के इलाज़ में हो रहा है। नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत 1901 से हुई थी। इसके बाद से अब तक 169 बार ऐसा हुआ है, जब किसी श्रेणी में एक से अधिक पुरुषों को सम्मानित किया गया, जिसमें महिलाएँ एक भी नहीं रहीं। अब तक विभिन्न श्रेणियों में 599 बार पुरुषों और 23 बार महिलाओं को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने 24 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने बुधवार, सात अक्टूबर को देश के 24 विश्वविद्यालयों के फर्जी घोषित किया है। इनमें सबसे अधिक आठ उत्तर प्रदेश और सात दिल्ली के हैं। यूजीसी की इस घोषणा के बाद अब ये विश्ववविद्यालय कोई डिग्री आदि देने के पात्र नहीं होंगे। यूजीसी की ओर से यह सूचना सार्वजनिक करते हुए विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे इन विश्वविद्यालयों में किसी भी पाठ्यक्रम के लिए दाख़िला न लें। 

तमिलनाडु में अगले चुनाव के लिए एआईएडीएमके ने मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया

तमिलनाडु में सात महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी दल- अखिल भारतीय अन्नाद्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मौज़ूदा मुख्यमंत्री ईके पलानिसामी ही इस हैसियत से चुनाव में पार्टी का चेहरा होंगे। इस बाबत बुधवार, सात अक्टूबर को पार्टी की उच्चस्तरीय बैठक के दौरान सहमति बनी। पलानिसामी के नाम की घोषणा पार्टी के संयोजक ओ. पन्नीरसेल्वम ने की, जिनके बारे में पहले सूचना थी कि वे ख़ुद मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनना चाहते हैं। 

मणिपुर और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार ने आत्महत्या की

मणिपुर और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार ने आत्महत्या कर ली है। उनका शव बुधवार, सात अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित उनके घर में पंखे से लटका हुआ पाया गया। अश्वनी कुमार 1973 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे। वे साल 2008 में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के प्रमुख भी रह चुके थे। सरकारी नौकरी  से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें 2013 में पहली बार नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया था। 

मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामले में लगभग 40 देशों ने चीन की आलोचना की 

इुनिया के लगभग 40 देशों ने मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामले में चीन की आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की मानवाधिकार समिति की बैठक के बाद इन देशों ने एक संयुक्त बयान भी जारी किया। इसमें कहा गया, “चीन को हाॅन्गकॉन्ग के लोगों को स्वायत्तता, अधिकार और स्वतंत्रता देनी चाहिए। वहाँ की न्यायपालिका की स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए।” तिब्बत में बौद्ध धर्म के अनुयायियों और झिनझियाँग प्रान्त में उईग़र मुस्लिमों पर चीन की सरकारी मशीनरी द्वारा किए जा रहे अत्याचारों पर भी इन देशों ने चिन्ता जताई है। 

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Apni Digital Diary

Share
Published by
Apni Digital Diary

Recent Posts

पर्यावरण दिवस, ईंधन बचाने की बातें और निजी कारों का ऐसा तमाम-जाम, दिलचस्प है न?

मैं बेंगलुरू में जहाँ रहता हूँ, वहाँ अपने घर के सामने रोज इस तरह का… Read More

4 hours ago

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल, चीन से पाँच देशों की जासूसी, भारतीय भी सावधान रहें!

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल बिछाकर, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम… Read More

1 day ago

‘शिक्षक’ ने अपने कौड़ी के ज्ञान से ‘पत्रकार’ को दो कौड़ी का साबित कर दिया, देखिए वीडियो!

देश की एक जानी-मानी ‘पत्रकार’ ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए कह दिया कि… Read More

2 days ago

क्या हम भारतीयों को सार्वजनिक नियम-कायदे मानने की तमीज नहीं? अभी बहस तो यही है!

अभी एक-दो दिन से मीडिया-सोशल मीडिया में यह बहस चल रही है कि हम भारतीयों… Read More

3 days ago

अपने हिस्से का योगदान दीजिए, वरना लू के थपेड़ों से रोज 3,400 लोग मरने लग जाएँगे!

एक नया अध्ययन हुआ है। इसमें भारत और उसके आस-पास के देशों में लगातार बढ़ती… Read More

4 days ago

इस लड़की ने दो लाख की नौकरी छोड़कर 60 हजार रुपए महीने में खुशी खरीदी है!

खुशी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ज्यादातर लोग अमूमन बड़ी से बड़ी नौकरी… Read More

5 days ago