टीम डायरी
गौतम बुद्ध को भगवान श्री विष्णु का अवतार बताना क्या ब्राह्मणों की ‘नासमझी’ है? मतलब क्या ब्राह्मणों ने बौद्ध दर्शन और उनकी शिक्षाओं को समझे बिना ही ऐसा कहना शुरू कर दिया, जो अब प्रचलन में आ गया है? और ऐसा करके ब्राह्मणों ने क्या गौतम बुद्ध को किसी बोतल जैसे दायरे में कैद कर दिया है?
ऐसे दावे कुछ लोग कर रहे हैं। और उनके दावों की सच्चाई संस्कृत भाषा के जानकार नित्यानंद मिश्र ने कुछ इस तरह बताई है। नीचे नित्यानंद जी का वीडियो दिया गया है। देखिए, सुनिए और समझिए। इसलिए भी देखिए, सुनिए, समझिए क्योंकि हमें कम से अपने पौराणिक सन्दर्भ तो सही-से पता होने ही चाहिए।
