टीम डायरी, 5/10/2020
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में दाख़िले के लिए इस साल आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा- अग्रिम (JEE-Advance) का नतीज़ा सोमवार, पाँच अक्टूबर को घोषित कर दिया गया है। ये परीक्षा बीती 12 सितम्बर को हुई थी। अभ्यर्थी अपने नतीजे़े अधिकृत वेबसाइट jeeadv.nic.in. पर जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा में दो प्रश्न पत्र थे। इनमें से 1,51,311 अभ्यर्थियों ने पहला और 1,50,900 ने दूसरा प्रश्न पत्र दिया था। यह परीक्षा देश के 222 शहरों में हुई थी।
कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार के ठिकानों पर सीबीआई का छापा
कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार के घर और अन्य ठिकानों पर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीमों ने छापा मारा है। शिवकुमार के कर्नाटक, मुम्बई और दिल्ली में स्थित 14 ठिकानों पर पड़ताल चल रही है। सीबीआई ने सोमवार,पाँच अक्टूबर को एक बयान जारी कर इस कार्रवाई की पुष्टि की है। एजेंसी ने प्रवर्त्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) से मिली जानकारी के आधार पर शिवकुमार के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज़ कर रखा है। उसी सिलसिले में यह कार्रवाई की जा रही है। ईडी के अलावा आयकर विभाग भी शिवकुमार के भ्रष्टाचार के मामले की जाँच में शामिल है। उन्हें पिछले साल इस सिलसिले में चार दिन के लिए पूछताछ करने को हिरासत में भी लिया गया था। उनके विरुद्ध मामला 2018 में दर्ज़ किया गया था।
अभी सोमवार, 20 जुलाई को संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ। इससे कुछ समय पहले… Read More
कलि युग में भक्ति मार्ग पाखण्ड से घिरा रहता है, इसलिए भगवान के भजन-पूजन, नाम… Read More
शिक्षा प्रणाली में मूलभूत सुधार और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग… Read More
भाषा को लेकर बेवजह की हाय-तौबा मची हुई इन दिनों। वजह वही, पीढ़ियों से भारतीय… Read More
जिन्दगी अपनी है, चुनाव भी अपने ही होते हैं। ऐसा अक्सर कहा जाता है। लेकिन… Read More