जो जीव को घुमाता रहता है, जानिए उस पुद्गल के बारे में

अनुज राज पाठक, दिल्ली से, 29/3/2022

महत्त्वपूर्ण तत्त्वों की चर्चा में अजीव की भी चर्चा आवश्यक है। यह अजीव ही तो है जिसे हम देख पाते हैं। स्पर्श कर पाते हैं। जैन आचार्य कहते हैं जो जीव नहीं, वह अजीव है। जीव का विपरीत अजीव है। अर्थात् जिसमें चेतना नहीं है, जिसमें ज्ञान नहीं है, वह अजीव की श्रेणी में आता है। 

हालाँकि ग़ौर करने लायक है कि इस अजीव में चेतना भले न हो, ज्ञान हो न हो, मगर जीव को घुमाए यही रहता है। जो अचेतन है, जो मूर्त है, वह अजीव है। इस अजीव तत्त्वों में सबसे महत्त्वपूर्ण है ‘पुद्गल’। इस ‘पुद्गल’ को आधुनिक विज्ञान में मैटर या ऊर्जा के रूप में समझ सकते हैं। यह भौतिक वस्तु यह ऊर्जा ही हमारे समस्त आकर्षण का केन्द्र बनी रहती है। 

इस ‘पुद्गल’ की आचार्य बड़ी सार्थक परिभाषा देते हैं, “जो पूर्ण रूप से गल जाए और जुड़ जाए वह पुद्गल है।  

पूरणगलनान्वर्थसंज्ञत्वात् पुद्गलाः। भेदसंघाताम्यां च पूर्यंते गलंते चेति पूरणगलनात्मिकां क्रियामंतर्भाव्य पुद्गलशब्दोऽन्वर्थ:….पुद्गलानाद्वा। अथवा पुमांसो जीवाः, तैः शरीराहार-विषयकरणोपकरणादिभावेन गिल्यंत इति पुद्गलाः।(राजवर्तिक 5/1/24)

अर्थात् भेद और संघात से पूरण और गलन को प्राप्त हों वे पुद्गल हैं। यह पुद्गल द्रव्य की अन्वयर्थ संज्ञा है। अथवा पुरुष यानी जीव जिनको शरीर, आहार विषय और इन्द्रिय-उपकरण आदि के रूप में निगलें अर्थात् ग्रहण करें वे पुद्गल हैं। 

“गलनपूरणस्वभावसनाथः पुद्गलः”(द्रव्यसंग्रह 15)

जो गलन-पूरण स्वभाव सहित है, वह पुद्गल है। यह परिभाषा पढ़ ऐसा लगता है कि आचार्य कहना चाह रहे हैं कि – ये पुद्गल जिससे चिपक जाएं, उसे गला दें और जिससे छुट जाएं उसे पूर्ण कर दें। 

तात्पर्य यह कि पुद्गल से जो चिपका रहे वह जन्म मरण में फंसा रहे, पुद्गल से अलग हो जाते वह मुक्त हो जाए। पुद्गलों की विशेषता है कि इन्हें स्पर्श कर सकते हैं, सूँघ सकते हैं, देख सकते हैं, चख सकते हैं, इनका स्वाद ले सकते हैं।

वास्तव में पुद्गल मूर्त चीजें हैं अर्थात् जो भी प्रकृति में मूर्त है, वह पुद्गल का रूप ही है। रूपवान होना इसका लक्षण है। पुद्गल परमाणु रूप है। पुद्गल की सूक्ष्मतम अवस्था परमाणु है। 

समस्त संसार में जो कुछ भी देखते हैं उन सबका कारण यही अजीव है। आत्मा जब तक इन पुद्गलों से चिपकी हुई है, तब तक वह जन्म और मरण के बन्धनों से बँधी है। जैसे ही आत्मा पुद्गलों से मुक्त हुई वह आत्मा मुक्त-आत्मा में परवर्तित हो जाती है।

पुद्गल आत्मा को बाँधे रहते हैं। अगर सरल भाषा में कहें तो हमारी इन्द्रियों का अपने अपने कार्यों के प्रति मोह ही पुद्गल है। यह मोह जब तक रहता है आत्मा जीवन चक्र में घूमती रहती है। जैसे ही मोह समाप्त वैसे मुक्त हो जाती है। सम्भवत: इसलिए पुद्गलों का स्वरूप बताते हुए आचार्य कहते हैं कि स्पर्श , रस , गंध वाले पुद्गल होते हैं। (स्पर्शरस गंध वर्णवंत: पुद्गला: तत्वार्थ सूत्र 5/23)

व्यक्ति प्राय: इन्द्रियों के वश में रहते हुए अपने जीवन को चला रहा होता है। जैसे ही इन पुद्गलों से मुक्त हुए। इन इन्द्रियों के बन्धनों से मुक्त हुए, हम जिन हो जाते हैं। जिनेन्द्र हो जाते हैं। 
—–
(अनुज, मूल रूप से बरेली, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दिल्ली में रहते हैं और अध्यापन कार्य से जुड़े हैं। वे #अपनीडिजिटलडायरी के संस्थापक सदस्यों में से हैं। यह लेख, उनकी ‘भारतीय दर्शन’ श्रृंखला की 51वीं कड़ी है।) 
— 
डायरी के पाठक अब #अपनीडिजिटिलडायरी के टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं। जहाँ डायरी से जुड़ अपडेट लगातार मिलते रहेंगे। #अपनीडिजिटिलडायरी के टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करना होगा। 
—- 
अनुज राज की ‘भारतीय दर्शन’ श्रृंखला की पिछली कड़ियाँ… 
50. यह ज्ञान बड़ी विचित्र चीज है! जानते हैं कैसे…
49. संसारी और मुक्त जीव में क्या भेद है, इस छोटी कहानी से समझ सकते हैं
48. गुणवान नारी सृष्टि में अग्रिम पद धारण करती है…
47.चेतना लक्षणो जीव:, ऐसा क्यों कहा गया है? 
46. जानते हैं, जैन दर्शन में दिगम्बर रहने और वस्त्र धारण करने की परिस्थितियों के बारे में
45. अपरिग्रह : जो मिले, सब ईश्वर को समर्पित कर दो
44. महावीर स्वामी के बजट में मानव और ब्रह्मचर्य
43.सौ हाथों से कमाओ और हजार हाथों से बाँट दो
42. सत्यव्रत कैसा हो? यह बताते हुए जैन आचार्य कहते हैं…
41. भगवान महावीर मानव के अधोपतन का कारण क्या बताते हैं?
40. सम्यक् ज्ञान : …का रहीम हरि को घट्यो, जो भृगु मारी लात!
39. भगवान महावीर ने अपने उपदेशों में जिन तीन रत्नों की चर्चा की, वे कौन से हैं?
38. जाे जिनेन्द्र कहे गए, वे कौन लोग हैं और क्यों?
37. कब अहिंसा भी परपीड़न का कारण बनती है?
36. सोचिए कि जो हुआ, जो कहा, जो जाना, क्या वही अंतिम सत्य है
35: जो क्षमा करे वो महावीर, जो क्षमा सिखाए वो महावीर…
34 : बौद्ध अपनी ही ज़मीन से छिन्न होकर भिन्न क्यों है?
33 : मुक्ति का सबसे आसान रास्ता बुद्ध कौन सा बताते हैं?
32 : हमेशा सौम्य रहने वाले बुद्ध अन्तिम उपदेश में कठोर क्यों होते हैं? 
31 : बुद्ध तो मतभिन्नता का भी आदर करते थे, तो उनके अनुयायी मतभेद क्यों पैदा कर रहे हैं?
30 : “गए थे हरि भजन को, ओटन लगे कपास”
29 : कोई है ही नहीं ईश्वर, जिसे अपने पाप समर्पित कर हम मुक्त हो जाएँ!
28 : बुद्ध कुछ प्रश्नों पर मौन हो जाते हैं, मुस्कुरा उठते हैं, क्यों?
27 : महात्मा बुद्ध आत्मा को क्यों नकार देते हैं?
26 : कृष्ण और बुद्ध के बीच मौलिक अन्तर क्या हैं?
25 : बुद्ध की बताई ‘सम्यक समाधि’, ‘गुरुओं’ की तरह, अर्जुन के जैसी
24 : सम्यक स्मृति; कि हम मोक्ष के पथ पर बढ़ें, तालिबान नहीं, कृष्ण हो सकें
23 : सम्यक प्रयत्न; बोल्ट ने ओलम्पिक में 115 सेकेंड दौड़ने के लिए जो श्रम किया, वैसा! 
22 : सम्यक आजीविका : ऐसा कार्य, आय का ऐसा स्रोत जो ‘सद्’ हो, अच्छा हो 
21 : सम्यक कर्म : सही क्या, गलत क्या, इसका निर्णय कैसे हो? 
20 : सम्यक वचन : वाणी के व्यवहार से हर व्यक्ति के स्तर का पता चलता है 
19 : सम्यक ज्ञान, हम जब समाज का हित सोचते हैं, स्वयं का हित स्वत: होने लगता है 
18 : बुद्ध बताते हैं, दु:ख से छुटकारा पाने का सही मार्ग क्या है 
17 : बुद्ध त्याग का तीसरे आर्य-सत्य के रूप में परिचय क्यों कराते हैं? 
16 : प्रश्न है, सदियाँ बीत जाने के बाद भी बुद्ध एक ही क्यों हुए भला? 
15 : धर्म-पालन की तृष्णा भी कैसे दु:ख का कारण बन सकती है? 
14 : “अपने प्रकाशक खुद बनो”, बुद्ध के इस कथन का अर्थ क्या है? 
13 : बुद्ध की दृष्टि में दु:ख क्या है और आर्यसत्य कौन से हैं? 
12 : वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध का पुनर्जन्म और धर्मचक्रप्रवर्तन 
11 : सिद्धार्थ के बुद्ध हो जाने की यात्रा की भूमिका कैसे तैयार हुई? 
10 :विवादित होने पर भी चार्वाक दर्शन लोकप्रिय क्यों रहा है? 
9 : दर्शन हमें परिवर्तन की राह दिखाता है, विश्वरथ से विश्वामित्र हो जाने की! 
8 : यह वैश्विक महामारी कोरोना हमें किस ‘दर्शन’ से साक्षात् करा रही है?  
7 : ज्ञान हमें दुःख से, भय से मुक्ति दिलाता है, जानें कैसे? 
6 : स्वयं को जानना है तो वेद को जानें, वे समस्त ज्ञान का स्रोत है 
5 : आचार्य चार्वाक के मत का दूसरा नाम ‘लोकायत’ क्यों पड़ा? 
4 : चार्वाक हमें भूत-भविष्य के बोझ से मुक्त करना चाहते हैं, पर क्या हम हो पाए हैं? 
3 : ‘चारु-वाक्’…औरन को शीतल करे, आपहुँ शीतल होए! 
2 : परम् ब्रह्म को जानने, प्राप्त करने का क्रम कैसे शुरू हुआ होगा? 
1 : भारतीय दर्शन की उत्पत्ति कैसे हुई होगी?

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Apni Digital Diary

Share
Published by
Apni Digital Diary

Recent Posts

पर्यावरण दिवस, ईंधन बचाने की बातें और निजी कारों का ऐसा तमाम-जाम, दिलचस्प है न?

मैं बेंगलुरू में जहाँ रहता हूँ, वहाँ अपने घर के सामने रोज इस तरह का… Read More

3 hours ago

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल, चीन से पाँच देशों की जासूसी, भारतीय भी सावधान रहें!

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल बिछाकर, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम… Read More

1 day ago

‘शिक्षक’ ने अपने कौड़ी के ज्ञान से ‘पत्रकार’ को दो कौड़ी का साबित कर दिया, देखिए वीडियो!

देश की एक जानी-मानी ‘पत्रकार’ ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए कह दिया कि… Read More

2 days ago

क्या हम भारतीयों को सार्वजनिक नियम-कायदे मानने की तमीज नहीं? अभी बहस तो यही है!

अभी एक-दो दिन से मीडिया-सोशल मीडिया में यह बहस चल रही है कि हम भारतीयों… Read More

3 days ago

अपने हिस्से का योगदान दीजिए, वरना लू के थपेड़ों से रोज 3,400 लोग मरने लग जाएँगे!

एक नया अध्ययन हुआ है। इसमें भारत और उसके आस-पास के देशों में लगातार बढ़ती… Read More

4 days ago

इस लड़की ने दो लाख की नौकरी छोड़कर 60 हजार रुपए महीने में खुशी खरीदी है!

खुशी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ज्यादातर लोग अमूमन बड़ी से बड़ी नौकरी… Read More

5 days ago