सोशल मीडिया लत है, दिमाग़ी बीमारी…,और इसके दो कारण जानते हैं?

टीम डायरी

कोई अगर दिन का बड़ा वक़्त सोशल मीडिया पर बिता रहा है, तो समझिए उसे इसकी लत लग गई है। वैसे ही, जैसे नशीले पदार्थ की लगती है। बल्कि विशेषज्ञ तो इस लत काे एक तरह की दिमाग़ी बीमारी भी कहने लगे हैं। अमेरिका के कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के एक अध्ययन के अनुसार, सोशल मीडिया पर अधिक देर तक चिपके रहना अपने आप में दिमाग़ी बीमारी तो है। साथ ही इससे अकेलापन, अवसाद, चिन्ता जैसे अन्य मानसिक विकार भी पनपते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस लत और इन मानसिक विकारों के दो प्रमुख कारण हैं। पहला- ‘फोमो’ और दूसरा- फिल्टर। नए दौर की शब्दावली में ‘फोमो’ का मतलब होता है- फियर ऑफ मिसिंग आउट। यानि कुछ खो जाने का, कुछ छूट जाने का भय। यह ‘फोमो’ नाम का शब्द और बीमारी दोनों सोशल मीडिया की देन है। शब्द साल 2004 से चलन में आया, लेकिन बीमारी के लक्ष्ण शायद उससे पहले ही लोगों में दिखने लगे होंगे। इस भय के शिकार लोगों को हमेशा लगा रहता है कि सोशल मीडिया पर आने वाले अपडेट उनसे छूट न जाएँ। कहीं ऐसा न हो कि वे अपडेट न देख सकें और किसी कार्यक्रम में जाने से रह जाएँ। किसी जानकारी से वंचित रह जाएँ, आदि।   

विशेषज्ञ बताते हैं कि सोशल मीडिया की लत और उसके कारण होने वाले मानसिक विकारों का दूसरा बड़ा कारण ‘फिल्टर’। यह ऐसी सुविधा है, जिसके माध्यम से लोग चेहरे-मोहरे नैन-नक़्श को काफ़ी हद तक ठीक-ठाक कर लेते हैं। फिर जब उन्हें ख़ुद अपना चेहरा आकर्षक लगता है, तो उसे वे सोशल मीडिया पर रील, आदि के रूप में डाल देते हैं। लोगों की तारीफ़ें बटोरने के लिए और बटोरते भी हैं। हालाँकि ऐसा करना उन्हें पहले-पहल तो अच्छा लगता है, क्योंकि फिल्टर से चेहरे-मोहरे की ख़ामियाँ छिप जाती हैं। लेकिन आगे चलकर यही परेशानी बन जाता है। कारण कि फिल्टर का उपयोग करते-करते कई बार लोग अपने अस्ल चेहरे को  नापसन्द करने लगते हैं।  

इसीलिए विशेषज्ञ लगातार सुझाव देते हैं कि सोशल मीडिया का अधिक उपयोग न करें। उससे बाहर अस्ल समाज में लोगों से मेल-जोल बढ़ाएँ। दोस्तों के साथ वक़्त बिताएँ। उनके साथ चाय की चुस्कियाँ लें, गप्पें हाँकें। वा्स्तविक तौर पर सामाजिक सम्पर्क और सम्बन्ध बनेंगे। साथ ही साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। 

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Neelesh Dwivedi

Share
Published by
Neelesh Dwivedi

Recent Posts

56 साल के ‘युवा’ सत्ता के लिए आग भड़का रहे और 28 साल के देश को नई ऊँचाई दे रहे!

अभी सोमवार, 20 जुलाई को संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ। इससे कुछ समय पहले… Read More

6 hours ago

वंदेमातरम

जय जय श्री राधे Read More

1 day ago

‘सरल भक्तमाल’- 11..: तर्क कोई कितने भी दे, वैष्णव भक्ति के मूल सम्प्रदाय तो चार ही हैं!

कलि युग में भक्ति मार्ग पाखण्ड से घिरा रहता है, इसलिए भगवान के भजन-पूजन, नाम… Read More

3 days ago

फिल्म ‘थ्री इडियट’ के फुनसुक वाँगड़ू नहीं हैं सोनम वाँगचुक, फिर भी ऐसा प्रचार क्यों?

शिक्षा प्रणाली में मूलभूत सुधार और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग… Read More

4 days ago

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने अंग्रेजी को ‘विदेशी भाषा’ कह दिया, तो हाय-तौबा क्यों?

भाषा को लेकर बेवजह की हाय-तौबा मची हुई इन दिनों। वजह वही, पीढ़ियों से भारतीय… Read More

5 days ago

जिन्हें सच्ची खुशी की तलाश, वे आईआईटी प्रवेश परीक्षा में जानबूझकर फेल भी हो जाते हैं!

जिन्दगी अपनी है, चुनाव भी अपने ही होते हैं। ऐसा अक्सर कहा जाता है। लेकिन… Read More

6 days ago