पहलगाम आतंकी हमला : कायराना धर्मनिरपेक्षता का लबादा उतार फेंकिए अब!

अनुज राज पाठक, दिल्ली

लोग कह रहे हैं कि यह, पहलगाम का आतंकी हमला कश्मीरियत को बदनाम करने की कोशिश है। इसमें पहली बात कि अगर यह भारतीयता न होकर कश्मीरियत है, तो इसे बदनाम ही होना है। कश्मीरियत है क्या? यह अपने आप में बड़ा सवाल है। भारत देश में रहकर अलग-अलग राष्ट्रीयता का ख्याल ही बदनामी का ख्याल है। 

वास्तव में भारतीयता की जगह कश्मीरियत, बिहारियत, बंगालियत जैसी शब्दावली ही भारत की एकात्मता को नष्ट करने वाला ख्याल है। जब आप एक भारतीय राष्ट्रीयता की जगह अलग-अलग क्षेत्र की भावना को बढ़ा रहे होते हैं, तब आप भारत की राष्ट्रीय भावना को छिन्न-भिन्न करने का कार्य कर रहे होते हैं। उसे किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता।

इसी कश्मीरयत, इसी मराठीयत, इसी बंगालियत, इसी तमिलीयत आदि ने भारत में अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों को मरने-मारने को प्रेरित किया है। अभी हाल ही में एक जगह हिन्दी बोलने पर सेना के एक अधिकारी और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई। कभी भाषा के नाम पर, कभी क्षेत्र के नाम पर, तो कभी धर्म के नाम पर हिंसा होती ही रहती है। इस सब में एक बात समान रूप से पाई जाती है कि हिन्दू सभी जगह समान रूप से मारा जाता है। इसमें आश्चर्य की बात यह भी है कि हिन्दू ही इस एकल या सामूहिक नरसंहार को उचित ठहरा देता है!

ऐसे हिन्दुओं को भी पहचानने की जरूरत है, जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं। याद रखिए, महाभारत युद्ध में कौरव सेना के वे सभी सैनिक भी मारे गए थे, जिनका किसी निर्णय में कोई हाथ नहीं था। उनका बस इतना ही अपराध था कि वे अधर्म के साथ खड़े हुए थे। यही बात आज भी लागू है। आतंकियों का पक्ष लेने वाले, उनकी पैरवी करने वाले भी आज उतने ही दोषी हैं, जितने कि हत्यारे आतंकी।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहंदी ने कुछ महीने पहले कहा था कि कश्मीर में पर्यटन असल में, सांस्कृतिक हमला है। उनका ये बयान मंगलवार (22 अप्रैल, 2025) को पहलगाम में हुए हमले की पूर्व पीठिका समझा जा सकता है। उन्होंने काश्मीर पर्यटन ‘कल्चरल इन्वेज़न’ कहा था। दावा किया था कि इससे कश्मीर की असल पहचान खत्म हो रही है। सोचिए, ऐसी कौन सी पहचान है जो भारत से अलग होने पर भी बचेगी? यह कौन सी कश्मीरियत है?

जब से भारत स्वतंत्र हुआ है, तब से काश्मीर में हिंसा का दौर जारी है। वहाँ धर्म पूछकर हत्याएँ की जा रही है। इस हिंसा में अक्सर ‘हिन्दुओं की हत्या’ ही उद्देश्य रहा है। यह हत्या बाहर से आए इस्लामिक आतंकियों ने की हो, या स्थानीय इस्लामिक अलगाववादियों ने लक्ष्य केवल हिन्दू ही रहा है। इसी कश्मीरियत की अलगाववादी भावना ने काश्मीर से हिन्दुओं का सामूहिक नरसंहार कराया था, उन्हें पलायन को मजबूर किया।

इसीलिए हमें अब अपनी कायराना धर्मनिरपेक्षता और सहिष्णुता के लबादे को उतार फेंकने की जरूरत है। धर्म और राष्ट्र के लिए और भारतीयता की भावना को पुष्ट करने ले लिए इस्लामिक आतंकियों को उत्तर देने की जरूरत है। नहीं तो भारतीय समाज हमेशा की तरह प्रताड़ित होता रहेगा। चाहे वह जगह काश्मीर हो, मुर्शिदाबाद हो, कैराना हो या कोई अन्य जगह हो। स्थान बदलते रहेंगे लेकिन हिन्दू जीवन खतरे में ही रहेगा।

————— 

(नोट : अनुज दिल्ली में संस्कृत शिक्षक हैं। #अपनीडिजिटलडायरी के संस्थापकों में शामिल हैं। अच्छा लिखते हैं। इससे पहले डायरी पर ही ‘भारतीय दर्शन’ और ‘मृच्छकटिकम्’ जैसी श्रृंखलाओं के जरिए अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। समय-समय पर दूसरे विषयों पर समृद्ध लेख लिखते रहते हैं।)  

सोशल मीडिया पर शेयर करें
From Visitor

Share
Published by
From Visitor

Recent Posts

पर्यावरण दिवस, ईंधन बचाने की बातें और निजी कारों का ऐसा तमाम-जाम, दिलचस्प है न?

मैं बेंगलुरू में जहाँ रहता हूँ, वहाँ अपने घर के सामने रोज इस तरह का… Read More

3 hours ago

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल, चीन से पाँच देशों की जासूसी, भारतीय भी सावधान रहें!

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल बिछाकर, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम… Read More

1 day ago

‘शिक्षक’ ने अपने कौड़ी के ज्ञान से ‘पत्रकार’ को दो कौड़ी का साबित कर दिया, देखिए वीडियो!

देश की एक जानी-मानी ‘पत्रकार’ ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए कह दिया कि… Read More

2 days ago

क्या हम भारतीयों को सार्वजनिक नियम-कायदे मानने की तमीज नहीं? अभी बहस तो यही है!

अभी एक-दो दिन से मीडिया-सोशल मीडिया में यह बहस चल रही है कि हम भारतीयों… Read More

3 days ago

अपने हिस्से का योगदान दीजिए, वरना लू के थपेड़ों से रोज 3,400 लोग मरने लग जाएँगे!

एक नया अध्ययन हुआ है। इसमें भारत और उसके आस-पास के देशों में लगातार बढ़ती… Read More

4 days ago

इस लड़की ने दो लाख की नौकरी छोड़कर 60 हजार रुपए महीने में खुशी खरीदी है!

खुशी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ज्यादातर लोग अमूमन बड़ी से बड़ी नौकरी… Read More

5 days ago