ध्यान से देखिए वीडियो, ऐसे ही न जाने कितने लोग पर्दे के पीछे से हमारी मदद कर जाते हैं

टीम डायरी

जीवन में सफलता के दम्भ में चूर लोग अक्सर दावा किया करते हैं कि उन्होंने “जो भी मक़ाम हासिल किया अपने दम पर किया”, “ज़िन्दगी में कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया” “कभी किसी से मदद नहीं ली”, वग़ैरा, वग़ैरा। जबकि जीवन में हम सभी के हर हासिल के पीछे न जाने कितने लोगों की योगदान होता है। इनमें कुछ को हम देख पाते हैं, कुछ को देखकर अनदेखा कर देते हैं और कुछ को तो देख ही नहीं पाते।

ठीक इस वीडियो की तरह। ग़ौर से देखिए इसे। इन मोहतरमा को ऐसा लगता है कि अपने ख़ास यंत्र के जरिए ये अपनी पेंसिल ख़ुद छील रही हैं। जबकि यंत्र के भीतर की सच्चाई कुछ और है, जिसका इन्हें अन्दाज़ा भी नहीं।    

दरअस्ल यही जीवन की सच्चाई है। इसलिए जहाँ तो हो सके, हमें दम्भ से दूर रहने की क़ोशिश करनी चाहिए। जितना हो सके, उन ज्ञात-अज्ञात मददग़ारों के लिए कृतज्ञ होना चाहिए, जो हमें किसी मक़ाम तक पहुँचाने के लिए सीढ़ियों की तरह कहीं खप गए हैं। या फिर खपते जा रहे हैं। और इतना ही नहीं, ईश्वर ने हमें जो, जितनी भी सक्षमता दी है, उसके माध्यम से जितना बन पड़े अपने ज्ञात-अज्ञात मददगारों के लिए, उनके नाम पर समाज को कुछ न कुछ वापस लौटाते चलिए। लोग अपनी दुआओं में हमें भी ज़रूर याद रखेंगे।

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Neelesh Dwivedi

Share
Published by
Neelesh Dwivedi

Recent Posts

56 साल के ‘युवा’ सत्ता के लिए आग भड़का रहे और 28 साल के देश को नई ऊँचाई दे रहे!

अभी सोमवार, 20 जुलाई को संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ। इससे कुछ समय पहले… Read More

4 hours ago

वंदेमातरम

जय जय श्री राधे Read More

1 day ago

‘सरल भक्तमाल’- 11..: तर्क कोई कितने भी दे, वैष्णव भक्ति के मूल सम्प्रदाय तो चार ही हैं!

कलि युग में भक्ति मार्ग पाखण्ड से घिरा रहता है, इसलिए भगवान के भजन-पूजन, नाम… Read More

3 days ago

फिल्म ‘थ्री इडियट’ के फुनसुक वाँगड़ू नहीं हैं सोनम वाँगचुक, फिर भी ऐसा प्रचार क्यों?

शिक्षा प्रणाली में मूलभूत सुधार और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग… Read More

4 days ago

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने अंग्रेजी को ‘विदेशी भाषा’ कह दिया, तो हाय-तौबा क्यों?

भाषा को लेकर बेवजह की हाय-तौबा मची हुई इन दिनों। वजह वही, पीढ़ियों से भारतीय… Read More

5 days ago

जिन्हें सच्ची खुशी की तलाश, वे आईआईटी प्रवेश परीक्षा में जानबूझकर फेल भी हो जाते हैं!

जिन्दगी अपनी है, चुनाव भी अपने ही होते हैं। ऐसा अक्सर कहा जाता है। लेकिन… Read More

6 days ago