टीम डायरी, 12/12/2020
ये एक छोटे से गाँव की बड़ी कहानी है। देखी जा सकती है, सुनी जा सकती है और गुनी भी। यानि इस पर विचार किया जा सकता है। इससे सीखा जा सकता है। इसकी मिसाल पर अमल किया जा सकता है।
यह कहानी मध्य प्रदेश के सतना जिले के मझगवाँ विकास खंड के गाँव केल्हौरा की है। इस गाँव में 1990 के दशक तक पानी न के बराबर था। गाँव के लोग खेती के लिए पूरी तरह मानसून पर निर्भर थे। जंगल उजड़े थे। पहाड़ियाँ सूनी थीं। लेकिन इसके कुछ सालों बाद चन्द लोग आए। उन्होंने कुछ अनोखे प्रयास किए। प्रयोग किए। थोड़ी अपनी कही और गाँववालों को सिखाई। कुछ उनकी सुनी और ख़ुद सीखी। बस देखते-देखते गाँव की सूरत बदल गई। गाँव के भीतर उपलब्ध संसाधनों से। गाँववालों के प्रयास से।
इस वीडियो में केल्हौरा की कहानी डॉक्टर भरत पाठक सुना रहे हैं। वे उन लोगों में शामिल रहे हैं, जिनके प्रयासों, प्रयोगों ने इस गाँव की सूरत बदली। इन लोगों ने भारत रत्न नानाजी देशमुख के मार्गदर्शन में यह काम किया था। आज नानाजी सदेह इनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनका ग्राम्यदर्शन, ग्रामस्वराज, ग्रामोदय ऊँचे गुम्बद, शिखरों के साथ साकार मौजूद है।
अभी सोमवार, 20 जुलाई को संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ। इससे कुछ समय पहले… Read More
कलि युग में भक्ति मार्ग पाखण्ड से घिरा रहता है, इसलिए भगवान के भजन-पूजन, नाम… Read More
शिक्षा प्रणाली में मूलभूत सुधार और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग… Read More
भाषा को लेकर बेवजह की हाय-तौबा मची हुई इन दिनों। वजह वही, पीढ़ियों से भारतीय… Read More
जिन्दगी अपनी है, चुनाव भी अपने ही होते हैं। ऐसा अक्सर कहा जाता है। लेकिन… Read More