भारत से सती प्रथा ख़त्म करने के लिए अंग्रेजों ने क्या प्रक्रिया अपनाई?

माइकल एडवर्ड्स की पुस्तक ‘ब्रिटिश भारत’ से, 14/9/2021

इस तरह कंपनी के सैन्य कर्मचारी हों या फिर नागरिक प्रशासन से जुड़े, सभी में सती प्रथा के प्रति वितृष्णा बढ़ रही थी। इसका दबाव भारत सरकार और लंदन में बैठे कंपनी के निदेशक भी महसूस कर रहे थे। लिहाज़ा 17 जून 1823 को उन्होंने भारत के तत्कालीन वायसराय को पत्र भेजा। इसमें लिखा, “आप जानते हैं कि ब्रिटिश संसद और आम जनता का भी, पूरा ध्यान इन दिनों इसी विषय (सती प्रथा) पर है। ऐसा लगता है कि यह प्रथा भारत के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग स्वरूप में है।… इसीलिए आपने ये नियम बनाया था कि अगर कहीं कोई महिला स्वेच्छा से सती होना चाहती है, तो धार्मिक आधार की पुष्टि के बाद उसे इजाज़त दी जाए। लेकिन अब हमें इस नियम पर संदेह हो रहा है। ज़िम्मेदार अधिकारियों से मिले विवरणों से हमारे संदेह की पुष्टि होती है। हमें लगने लगा है कि यह नियम सती प्रथा को नियंत्रित या ख़त्म करने के बज़ाय उसे बढ़ाने वाला साबित हो रहा है। इससे बड़ी बात ये है कि हिचकिचाहट के साथ सही, पर हमने जाने-अनजाने ब्रिटिश सरकार को सती प्रथा से जुड़े मामलों में जाहिर पक्ष होने की इजाज़त दे दी है। जबकि हम कानून निर्माता के तौर पर ही नहीं, ईसाई के रूप में भी ऐसे कृत्यों (सती प्रथा) से घृणा करते हैं।” हालाँकि इसके बावज़ूद निदेशकों ने अगले क़दम का फ़ैसला वायसराय के ऊपर ही छोड़ दिया। साथ में ताक़ीद भी की कि किसी भी फ़ैसले से पूर्व उसके परिणामों का अनुमान लगा लें।

उस समय वायसराय लॉर्ड एमहर्स्ट थे। उन्हें पूरा यकीन था कि किसी कानून के जरिए सती प्रथा को ख़त्म करने का अभी समय नहीं है। कुछ अफ़सर, जो सरकारी मंशा से बीच-बीच में सती प्रथा की घटनाएँ रोकने की कोशिश करते थे, उनके ख़िलाफ़ हिंदु समुदाय लगातार सरकार को ज्ञापन दे रहा था। उस समय बंगाल के जाने-माने समाजसुधारक राममोहन रॉय ने भी यह बताने की कोशिश की थी कि भारतीय शास्त्र सती प्रथा का अनुमोदन नहीं करते। उन्होंने इस बाबत पर्चे लिखे। लेकिन उनका इतना विरोध हुआ कि उनकी जान को ख़तरा पैदा हो गया। लिहाज़ा, एमहर्स्ट ने ‘देखो और इंतज़ार करो’ की नीति अपनाई। मग़र जब 1828 में विलियम बेंटिंक वायसराय बनकर आए तो माहौल काफ़ी बदल चुका था। लिहाज़ा, कंपनी के निदेशकों ने उन्हें निर्देश दिया कि वह सती प्रथा की समाप्ति के लिए कदम उठाएँ। लेकिन निर्णय अब भी बेंटिंक पर ही छोड़ दिया कि वह धीरे-धीरे इसे ख़त्म करना चाहते हैं या एक ही बार में। 

वैसे, बेंटिंक का अपना मिजाज़ एक ही बार में इस कुप्रथा को ख़त्म करने पर उन्हें विवश कर रहा था। लेकिन राममोहन रॉय और होरेस हेमैन विलसन जैसे सुधारक चाहते थे कि इसे धीरे-धीरे ख़त्म किया जाए। जिससे समाज में कोई असंतोष पैदा न हो। इत्तिफाक़ से उस समय चार्ल्स मैटकाफ़ वायसराय की सलाहकार परिषद के सदस्य थे। वे जब दिल्ली के प्रशासक थे तो उन्होंने वहाँ सती प्रथा पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन उस निर्णय के अनुभवों के बाद वह भी मानने लगे थे कि सती प्रथा एकदम से ख़त्म करने का फ़ैसला किया गया तो ‘असंतुष्ट लोग धार्मिक आधार पर उत्तेजना फैला सकते हैं।’ हालाँकि वह ये भी मानते था कि ऐसा समय जल्दी आएगा, जब “हिंदुस्तान के लोग इस बात को मानेंगे कि ब्रिटिश सरकार ने अगर कोई सबसे अच्छा काम किया है तो वह सती प्रथा का उन्मूलन।” 

इसके बाद आख़िर चार दिसंबर 1829 को बंगाल प्रांत में कानून के जरिए सती प्रथा को अवैध घोषित कर दिया गया। इस अधिनियम में प्रावधान किया गया कि जो स्वैच्छिक बलिदान के लिए किसी का सहयोग करेगा, उसे ग़ैरइरादतन हत्या का दोषी माना जाएगा। कोई अगर ऐसे बलिदान के लिए किसी महिला के साथ जोर-ज़बर्दस्ती या हिंसा करता है तो वह मौत की सज़ा का हक़दार होगा। फिर मद्रास में भी दो फरवरी 1830 को इसी तरह का अधिनियम पारित किया गया। बम्बई में भी इसे प्रभावी बनाने के लिए कदम उठाए गए। इस अधिनियम का बंगाल में पहले काफ़ी विरोध हुआ। बेंटिंक के सामने इसके ख़िलाफ़ एक अर्ज़ी लगाई गई। इसमें कानून की ज़ोरदार तरीके से मुख़ालिफ़त की गई। यहाँ तक कि लंदन स्थित प्रीवी काउंसिल में भी जनवरी 1830 में अपील की गई। लेकिन कंपनी के निदेशकों ने वहाँ मज़बूती से अपना पक्ष रखा। इस निर्णय का बचाव किया। राजा राममोहन राय ने भी उनका समर्थन किया। उन्होंने इंग्लैंड में अपनी तरफ़ से एक याचिका दायर की। इसमें सती प्रथा को ग़ैरकानूनी ठहराने के फ़ैसले को सही ठहराया। यह याचिका लगाने और उसके पक्ष में दलीलें देने का काम उन्होंने ख़ुद किया। इस सबके बाद कानून के ख़िलाफ़ की गई अपील ख़ारिज़ हो गई। इधर, भारत में भी कोई ख़ास बखेड़ा नही हुआ।

(जारी…..)

अनुवाद : नीलेश द्विवेदी 
——
(नोट : ‘ब्रिटिश भारत’ पुस्तक प्रभात प्रकाशन, दिल्ली से जल्द ही प्रकाशित हो रही है। इसके कॉपीराइट पूरी तरह प्रभात प्रकाशन के पास सुरक्षित हैं। ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ श्रृंखला के अन्तर्गत प्रभात प्रकाशन की लिखित अनुमति से #अपनीडिजिटलडायरी पर इस पुस्तक के प्रसंग प्रकाशित किए जा रहे हैं। देश, समाज, साहित्य, संस्कृति, के प्रति डायरी के सरोकार की वज़ह से। बिना अनुमति इन किस्सों/प्रसंगों का किसी भी तरह से इस्तेमाल सम्बन्धित पक्ष पर कानूनी कार्यवाही का आधार बन सकता है।)
——
पिछली कड़ियाँ : 
28. भारत में बच्चियों को मारने या महिलाओं को सती बनाने के तरीके कैसे थे?
27. अंग्रेज भारत में दास प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाएँ रोक क्यों नहीं सके?
26. ब्रिटिश काल में भारतीय कारोबारियों का पहला संगठन कब बना?
25. अंग्रेजों की आर्थिक नीतियों ने भारतीय उद्योग धंधों को किस तरह प्रभावित किया?
24. अंग्रेजों ने ज़मीन और खेती से जुड़े जो नवाचार किए, उसके नुकसान क्या हुए?
23. ‘रैयतवाड़ी व्यवस्था’ किस तरह ‘स्थायी बन्दोबस्त’ से अलग थी?
22. स्थायी बंदोबस्त की व्यवस्था क्यों लागू की गई थी?
21: अंग्रेजों की विधि-संहिता में ‘फौज़दारी कानून’ किस धर्म से प्रेरित था?
20. अंग्रेज हिंदु धार्मिक कानून के बारे में क्या सोचते थे?
19. रेलवे, डाक, तार जैसी सेवाओं के लिए अखिल भारतीय विभाग किसने बनाए?
18. हिन्दुस्तान में ‘भारत सरकार’ ने काम करना कब से शुरू किया?
17. अंग्रेजों को ‘लगान का सिद्धान्त’ किसने दिया था?
16. भारतीयों को सिर्फ़ ‘सक्षम और सुलभ’ सरकार चाहिए, यह कौन मानता था?
15. सरकारी आलोचकों ने अंग्रेजी-सरकार को ‘भगवान विष्णु की आया’ क्यों कहा था?
14. भारत में कलेक्टर और डीएम बिठाने की शुरुआत किसने की थी?
13. ‘महलों का शहर’ किस महानगर को कहा जाता है?
12. भारत में रहे अंग्रेज साहित्यकारों की रचनाएँ शुरू में किस भावना से प्रेरित थीं?
11. भारतीय पुरातत्व का संस्थापक किस अंग्रेज अफ़सर को कहा जाता है?
10. हर हिन्दुस्तानी भ्रष्ट है, ये कौन मानता था?
9. किस डर ने अंग्रेजों को अफ़ग़ानिस्तान में आत्मघाती युद्ध के लिए मज़बूर किया?
8.अंग्रेजों ने टीपू सुल्तान को किसकी मदद से मारा?
7. सही मायने में हिन्दुस्तान में ब्रिटिश हुक़ूमत की नींव कब पड़ी?
6.जेलों में ख़ास यातना-गृहों को ‘काल-कोठरी’ नाम किसने दिया?
5. शिवाजी ने अंग्रेजों से समझौता क्यूँ किया था?
4. अवध का इलाका काफ़ी समय तक अंग्रेजों के कब्ज़े से बाहर क्यों रहा?
3. हिन्दुस्तान पर अंग्रेजों के आधिपत्य की शुरुआत किन हालात में हुई?
2. औरंगज़ेब को क्यों लगता था कि अकबर ने मुग़ल सल्तनत का नुकसान किया? 
1. बड़े पैमाने पर धर्मांतरण के बावज़ूद हिन्दुस्तान में मुस्लिम अलग-थलग क्यों रहे?

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Apni Digital Diary

Share
Published by
Apni Digital Diary

Recent Posts

पर्यावरण दिवस, ईंधन बचाने की बातें और निजी कारों का ऐसा तमाम-जाम, दिलचस्प है न?

मैं बेंगलुरू में जहाँ रहता हूँ, वहाँ अपने घर के सामने रोज इस तरह का… Read More

4 hours ago

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल, चीन से पाँच देशों की जासूसी, भारतीय भी सावधान रहें!

लिंक्डइन के जरिए नौकरी का जाल बिछाकर, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम… Read More

1 day ago

‘शिक्षक’ ने अपने कौड़ी के ज्ञान से ‘पत्रकार’ को दो कौड़ी का साबित कर दिया, देखिए वीडियो!

देश की एक जानी-मानी ‘पत्रकार’ ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए कह दिया कि… Read More

2 days ago

क्या हम भारतीयों को सार्वजनिक नियम-कायदे मानने की तमीज नहीं? अभी बहस तो यही है!

अभी एक-दो दिन से मीडिया-सोशल मीडिया में यह बहस चल रही है कि हम भारतीयों… Read More

3 days ago

अपने हिस्से का योगदान दीजिए, वरना लू के थपेड़ों से रोज 3,400 लोग मरने लग जाएँगे!

एक नया अध्ययन हुआ है। इसमें भारत और उसके आस-पास के देशों में लगातार बढ़ती… Read More

4 days ago

इस लड़की ने दो लाख की नौकरी छोड़कर 60 हजार रुपए महीने में खुशी खरीदी है!

खुशी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ज्यादातर लोग अमूमन बड़ी से बड़ी नौकरी… Read More

5 days ago