टीम डायरी ; 16/8/2020
चेन्नई की रहने वाली पाँच साल की बच्ची संजना, तीरन्दाजी के अपने ‘हुनर’ की वज़ह से फिर चर्चा में है। उसने अभी 15 अगस्त के दिन हवा में उल्टे लटककर लगातार 111 तीर छोड़कर निशाना लगाया है। वह भी महज 13 मिनट 15 सेकेंड में। इस तरह उसने गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए अपना दावा पेश किया है। यहाँ दिए जा रहे वीडियो में उसका यह कारनामा देखा जा सकता है। संजना के कोच शिहान हुसैनी की मानें तो किसी युवा पेशेवर तीरन्दाज ने भी अब तक ऐसा कमाल नहीं किया है। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब संजना ने तीरन्दाज़ी में इस तरह का प्रदर्शन किया हो। साल 2018 में जब वह महज़ साढ़े तीन साल की थी, तब उसने लगातार साढ़े तीन घंटे तक पूरे 1,111 तीर चलाए थे। वह भी 78 फ़ीसदी के करीब सटीकता के साथ। यानी उसके इतने प्रतिशत तीर सही निशाने पर या उसके आस-पास लगे थे। उस वक़्त भी उसने विश्व इतिहास की किताब में अपना नाम दर्ज़ कराया था। इतनी कम उम्र में यह बच्ची जिस तरह अपने हुनर को तराश रही है। उसके लिए जिस समर्पण का परिचय दे रही है, वह निश्चित रूप से बड़ों के लिए ‘बड़ी मिसाल’ है। अपने समर्पण, लगन, मेहनत के बलबूते ही उसने ये रिकॉर्ड्स बनाए और ये सिलसिला चलता रहा तो आगे न जाने कितने बना सकती है।
अभी सोमवार, 20 जुलाई को संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ। इससे कुछ समय पहले… Read More
कलि युग में भक्ति मार्ग पाखण्ड से घिरा रहता है, इसलिए भगवान के भजन-पूजन, नाम… Read More
शिक्षा प्रणाली में मूलभूत सुधार और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग… Read More
भाषा को लेकर बेवजह की हाय-तौबा मची हुई इन दिनों। वजह वही, पीढ़ियों से भारतीय… Read More
जिन्दगी अपनी है, चुनाव भी अपने ही होते हैं। ऐसा अक्सर कहा जाता है। लेकिन… Read More