हमें पाकिस्तानी ‘मैडम-एन’ से सावधान रहने की ज़रूरत है, या अपने ‘सर-जी’ से?

टीम डायरी

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पिछले महीने ज्योति मल्होत्रा नाम की एक महिला पकड़ी गई। वह हरियाणा की रहने वाली है। यूट्यूब पर पर्यटन स्थलों के वीडियो बनाकर डालती है। उसी से कमाई करती है। इसी सिलसिले में वह पाकिस्तान भी जा चुकी है। फिलहाल जेल में है। सोमवार, नौ जून को ही अदालत ने उसकी न्यायिक हिरासत 23 जून तक के लिए बढ़ा दी है। इसी तरह, पंजाब का एक युवक भी पकड़ा गया है। उसका नाम जसबीर है। वह भी ज्योति मल्होत्रा की तरह यूट्यूब पर वीडियो बनाकर कमाई करता है। इसी दौरान पाकिस्तान के लिए जासूसी भी करने लगा, लेकिन अब उसका भांडा फूट गया। वह भी सलाखों के पीछे है। 

सिर्फ़ ये दो ही नहीं, इस तरह के और भी कई लोगों की देश के अलग-अलग जगहों से ग़िरफ़्तारियाँ हुईं हैं। सभी पर देश के साथ गद्दारी करने के आरोप हैं। भारत से जुड़ीं महत्त्वपूर्ण,  संवेदनशील सूचनाएँ पाकिस्तान तक पहुँचाने का ये लोग माध्यम बने हुए थे। और यह सब किसलिए? चन्द पैसों के लिए। इन लोगों के मामलों की जाँच के दौरान पता चला है कि पाकिस्तान में ट्रेवल एजेन्सी चलाने वाली एक महिला नोशाबा शहज़ाद भारत के उन युवाओं को ख़ास तौर पर जासूसी के लिए बरगलाने का काम कर रही है, जो यूट्यूब जैसे मंचों पर सक्रिय हैं। इस महिला को ‘मैडम-एन’ के नाम से भी जाना जाता है। इसी तरह, पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त की पुलिस के पूर्व अफसर नासिर ढिल्लों का भी नाम आया है। वह भी मैडम ‘एन’ की तरह भारत में पाकिस्तानी जासूसों की फौज़ बनाने में लगा है। 

इन दोनों की जानकारियाँ सामने आने के बाद भारतीय युवाओं को ख़ासकर, सावधानी यह बरतने की सलाह दी जा रही है कि ‘मैडम-एन’ जैसे पाकिस्तानियों से सतर्क रहें। ये सोशल मीडिया जैसे तमाम मंचों का इस्तेमाल कर किसी को कभी भी, अपने जाल में फँसा सकते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सच में ‘मैडम-एन’ जैसों से ही सावधान रहने की ज़रूरत है? या फिर अपने ख़ुद के ‘सर-जी’ से अधिक सचेत रहना चाहिए? हाँ, क्योंकि ‘मैडम-एन’ तो बाहर कहीं दूर बैठी हुई है। जबकि ‘सर-जी’ तो एकदम पर हमारे पास ही है। ‘सर-जी’ मतलब ‘सर-ग्रीड’ या हिन्दी में कहें ताे ‘लालच-महोदय’। क्या ऐसा नहीं लगता कि ‘लालच-महोदय’ वास्तव में ‘मैडम-एन’ से ज़्यादा घातक हैं? सोचिएगा, इस पर। क्योंकि ‘लालच-महोदय’ ही हैं, जो अक़्सर किसी को जेल की सैर करा देते हैं। 

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Neelesh Dwivedi

Share
Published by
Neelesh Dwivedi

Recent Posts

56 साल के ‘युवा’ सत्ता के लिए आग भड़का रहे और 28 साल के देश को नई ऊँचाई दे रहे!

अभी सोमवार, 20 जुलाई को संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ। इससे कुछ समय पहले… Read More

4 hours ago

वंदेमातरम

जय जय श्री राधे Read More

1 day ago

‘सरल भक्तमाल’- 11..: तर्क कोई कितने भी दे, वैष्णव भक्ति के मूल सम्प्रदाय तो चार ही हैं!

कलि युग में भक्ति मार्ग पाखण्ड से घिरा रहता है, इसलिए भगवान के भजन-पूजन, नाम… Read More

3 days ago

फिल्म ‘थ्री इडियट’ के फुनसुक वाँगड़ू नहीं हैं सोनम वाँगचुक, फिर भी ऐसा प्रचार क्यों?

शिक्षा प्रणाली में मूलभूत सुधार और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग… Read More

4 days ago

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने अंग्रेजी को ‘विदेशी भाषा’ कह दिया, तो हाय-तौबा क्यों?

भाषा को लेकर बेवजह की हाय-तौबा मची हुई इन दिनों। वजह वही, पीढ़ियों से भारतीय… Read More

5 days ago

जिन्हें सच्ची खुशी की तलाश, वे आईआईटी प्रवेश परीक्षा में जानबूझकर फेल भी हो जाते हैं!

जिन्दगी अपनी है, चुनाव भी अपने ही होते हैं। ऐसा अक्सर कहा जाता है। लेकिन… Read More

6 days ago