मध्य प्रदेश के पन्ना में चर्च के जैसा मन्दिर और श्रीकृष्ण जैसे बलदाऊजी!

टीम डायरी

ये मध्य प्रदेश की हीरानगरी पन्ना के बलदेवजी मन्दिर का दृश्य है। यहाँ आज, रविवार 25 अगस्त को हरछठ उत्सव मनाया गया।

हरछठ या हलछठ उत्सव भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई हलधर बलदाऊजी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्हें पन्ना में बलदेवजी भी कहते हैं। इस शहर में यह मन्दिर सन् 1876 में तत्कालीन महाराजा रुद्रप्रताप सिंह बुन्देला (1870-1893) ने बनवाया था।

इस मन्दिर की ख़ास बात ये है कि इसे ईसाई धर्मस्थल ‘चर्च’ के जैसे वास्तुशिल्प में बनाया गया है। लेकिन हिन्दू धर्म की विशिष्टताओं का भी इसमें ध्यान रखा गया है। जैसे कि हिन्दू धर्म में भगवान को 16 कलाओं से परिपूर्ण माना जाता है। इसलिए इस मन्दिर में 16 दरवाज़े, 16 खम्भे, 16 सीढ़ियाँ, 16 खिड़कियाँ, 16 गुम्बद बनवाए गए हैं।

यही नहीं, बलदेवजी की प्रतिमा भी शालिगराम शिला पर उकेरी गई है। यह सम्भवत: पूरे देश में इक़लौती है क्योंकि बलदाऊजी गौरवर्ण हैं। इसलिए उनके विग्रह यानि प्रतिमाएँ भी सभी मन्दिरों में अमूमन सफ़ेद पत्थर की ही होती हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Neelesh Dwivedi

Share
Published by
Neelesh Dwivedi

Recent Posts

जनगणना हो रही है, जनसंख्या बढ़ रही है और आंध्र में आबादी बढ़ाने वालों को ‘इनाम’!

देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More

21 hours ago

एक यात्रा, दो मुस्लिम ड्राइवर और दोनों की सोच….सूरत-ए-हाल गौरतलब!

अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More

3 days ago

सेवा-तीर्थ में ‘भारतीय भाषाओं’ की सेवा नहीं हुई, आगे शायद ही हो!! वीडियो से समझिए!

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More

6 days ago

भ्रष्ट-आचार अब एक शिष्ट-विचार, इसे खत्म करना मुश्किल, दो उदाहरणों से समझिए कैसे?

‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More

7 days ago

ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर ‘दफन’, और ‘गुलाम-सोच’ लिखती है- “सूरज डूब गया”!

ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More

1 week ago