हैडफोन ने अल्का याग्निक से सुनने की ताक़त छीन ली, क्या अब भी हम सचेत न होंगे?

टीम डायरी

हिन्दी फिल्मों की मशहूर गायिका अल्का याग्निक को सुनाई देना बन्द हो गया है। उन्होंने ख़ुद अभी दो दिन पहले इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा,

“कुछ हफ़्तों पहले की बात है। एक दिन हवाई जहाज से उतरने के बाद अचानक मुझे लगा कि मैं कुछ सुन नहीं पा रही हूँ। इतने सप्ताह की चुप्पी के बाद मैं अब अपने प्रशंसकों, शुभचिन्तकों को इस बारे में बताने की हिम्मत जुटा सकी हूँ। इस हादसे के कारण ही मैं कई दिनों से सार्वजनिक गतिविधियों से दूर भी थी। मेरे चिकित्सकों ने बताया है कि यह दुर्लभ क़िस्म का वायरल अटैक है। इस अचानक लगे सदमे से मैं अब तक उबर नहीं पाई हूँ। मेरे लिए दुआ कीजिएगा। और हाँ, मैं अपने प्रशंसकों और युवा साथियों के लिए एक बात और जोड़ देना चाहती हूँ कि बहुत तेज संगीत न सुनें। साथ ही, हैडफोन का भी अधिक इस्तेमाल न करें।”

किसी जानी-मानी शख़्सियत के साथ भारत में हुई सम्भवत: यह पहली घटना है। हालाँकि सामान्य लोगों के साथ ऐसा होता रहता है। और ऐसा हमारा नहीं, बल्कि विशेषज्ञों का कहना है। 

इसे भी पढ़ लीजिए, काम आएगा :

सावधान…ये जो कान में अपन इयरफोन ठूँस लेते हैं न, यह हमें बहरा बना रहे हैं!

अभी मार्च के महीने में ही #अपनीडिजिटलडायरी ने एक लेख (ऊपर उसके शीर्षक के साथ लिंक दी गई है) में बताया था कि जो लोग रोज 80 मिनट (यानि डेढ़ घंटे से भी कम) इयरफोन, इयरबड्स, हैडफोन, आदि का इस्तेमाल करते हैं, वे बहुत जल्द 22.6% तक बहरे हो सकते हैं। यही नहीं, जो लोग 80 मिनट से अधिक समय तक रोज़ इनमें से किसी  का भी उपयोग करते हैं, उनके बहरे होने का ख़तरा इससे भी चार-पाँच गुणा ज़्यादा होता है। 

और अब तो अल्का याग्निक जैसी मशहूर हस्ती के रूप में इसका ‘चर्चित प्रमाण’ भी सामने है।

तो क्या अब भी हम सचेत नहीं होंगे? अल्का जी ने ख़ुद हैडफोन, इयरबड्स, इयरफोन, आदि का अधिक इस्तेमाल न करने की अपील की है। कम से कम उनके अनुभव से निकली इस गुहार पर ही ग़ौर कर लें!! 

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Neelesh Dwivedi

Share
Published by
Neelesh Dwivedi

Recent Posts

जनगणना हो रही है, जनसंख्या बढ़ रही है और आंध्र में आबादी बढ़ाने वालों को ‘इनाम’!

देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More

16 hours ago

एक यात्रा, दो मुस्लिम ड्राइवर और दोनों की सोच….सूरत-ए-हाल गौरतलब!

अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More

3 days ago

सेवा-तीर्थ में ‘भारतीय भाषाओं’ की सेवा नहीं हुई, आगे शायद ही हो!! वीडियो से समझिए!

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More

6 days ago

भ्रष्ट-आचार अब एक शिष्ट-विचार, इसे खत्म करना मुश्किल, दो उदाहरणों से समझिए कैसे?

‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More

7 days ago

ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर ‘दफन’, और ‘गुलाम-सोच’ लिखती है- “सूरज डूब गया”!

ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More

1 week ago