इस विज्ञापन से क्या हम कुछ सीख सकते हैं?

टीम डायरी, 24/10/2020

ये एक विज्ञापन है। लेकिन बेहद प्रासंगिक, संवेदनशील और सामाजिक सन्देश देने वाला। सामाजिक इसलिए क्योंकि मातृशक्ति रूप बेटियों की अहमियत हमेशा ही कम आँके जाने जैसे मसले को छूता है। संवेदनशील इसलिए क्योंकि यह सिर्फ़ स्त्री ही नहीं, समाज में बेहद उपेक्षित जीवन जीने वाले हिजड़ों की संवेदनाओं तक भी पहुँचता है। और प्रासंगिक इसलिए क्योंकि ये अंग्रेजी अवधारणा वाले मातृ दिवस (मदर्स डे) पर जारी हुआ था, जबकि इस वक्त पूरा देश भारतीय संस्कृति वाला नौ-दिनी मातृदिवस मना रहा है।

इसकी प्रासंगिकता उन सूचनाओं के मद्देनज़र बढ़ती है, जो लगातार आती हैं, आ रही हैं। कभी उत्तर प्रदेश में बच्चियों से दुष्कर्म की। कभी पंजाब, राजस्थान में वैसी घटनाओं के दोहराव कीं। कभी गुजरात से किसी दुधमुँही बच्ची को मरने के लिए फेंक दिए जाने की। इस विरोधाभास के बीच ये विज्ञापन हमें सोचने पर मज़बूर करता है। हमारे सामने सवाल छोड़ता है कि क्या हम इससे कुछ सीख सकते हैं? अगर सीख सकें तो निश्चित रूप से इस बार माँ भगवती की हमारी आराधना कुछ हद सफल समझी जा सकेगी।

—— 

(विशेष नोट : यह विज्ञापन ‘मदर्स डे 2019’ पर प्रेगान्यूज़ ने जारी किया था। यह उसकी ही बौद्धिक सम्पदा का हिस्सा है। #अपनीडिजिटलडायरी ने सिर्फ़ अपने सामाजिक सरोकारों की वज़ह से इसे लिया है। डायरी इसके बौद्धिक अधिकार पर दावा नहीं करती।)

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Apni Digital Diary

Share
Published by
Apni Digital Diary

Recent Posts

जनगणना हो रही है, जनसंख्या बढ़ रही है और आंध्र में आबादी बढ़ाने वालों को ‘इनाम’!

देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More

15 hours ago

एक यात्रा, दो मुस्लिम ड्राइवर और दोनों की सोच….सूरत-ए-हाल गौरतलब!

अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More

3 days ago

सेवा-तीर्थ में ‘भारतीय भाषाओं’ की सेवा नहीं हुई, आगे शायद ही हो!! वीडियो से समझिए!

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More

6 days ago

भ्रष्ट-आचार अब एक शिष्ट-विचार, इसे खत्म करना मुश्किल, दो उदाहरणों से समझिए कैसे?

‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More

7 days ago

ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर ‘दफन’, और ‘गुलाम-सोच’ लिखती है- “सूरज डूब गया”!

ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More

1 week ago