आपको वहीं होना चाहिए, जहाँ आपकी क़द्र हो….. ये वीडियो ऐसा समझाता है

टीम डायरी

पिता ने बेटी को उसकी स्नातक डिग्री पूरी होने पर बधाई दी। फिर कहा, “बहुत पहले मैंने एक कार ली थी जो उस समय की बेहतरीन कारों में से थी। मुझे बहुत ही प्यारी है। मैं चाहता हूँ कि अब तुम यह कार चलाओ। मगर इसके पहले कि ये कार मैं तुम्हें दूँ, तुम इसे किसी कार-विक्रेता के पास ले जाओ और उससे इसकी क़ीमत समझो।” 

 बेटी ने वैसा ही किया और लौटकर पिता से बोली, “चूँकि कार पुरानी है, इसलिए कार-विक्रेता ने मुझे इसकी क़ीमत 10,000 रुपए बताई है।” यह सुनकर पिता ने कहा, “कोई बात नहीं। अब इसे किसी पुरानी कार बेचने वाले के पास ले जाओ और उससे इसकी क़ीमत पूछो।” बेटी ने फिर वही किया और वापस आकर बताया, “पुरानी कार बेचने वाले तो क़ीमत 1,000 रुपए ही बताई। उसने कहा कि इसमें उसे बहुत काम कराना पड़ेगा।”

पिता ने इसके बाद बेटी से कहा, “अब इस कार को ऐसे लोगों के पास ले जाओ, जो पुरानी कारों के शौक़ीन हैं।” बेटी इस बार भी पिता की बात मानकर कार एक निश्चित जगह पर ले गई। लेकिन जब वहाँ से लौटी तो वह अचरज से भरी हुई थी। उसने पिता को बताया, “पुरानी कार के शौक़ीन लोगों के क्लब में कुछ लोग मुझे इसके लिए एक लाख रुपए तक क़ीमत देने को तैयार थे। वे कह रहे थे कि यह दुर्लभ कार है। अपने ज़माने में बेहद लोकप्रिय रही है। अब भी बहुत अच्छी स्थिति में है। चलने लायक है। इसे वह कभी भी हाथों-हाथ ख़रीद सकते हैं।” 

यह सुनकर पिता ने बेटी से कहा, “मैं बस, तुम्हें यही समझाना चाह रहा था। तुम्हारी क़ीमत हमेशा हर किसी को समझ आएगी, यह ज़रूरी नहीं है। इसलिए अगर कहीं तुम्हारी, तुम्हारे काम की, तुम्हारी भावनाओं की क़द्र नहीं हो रही है, तो कभी निराश न होना। सिर्फ़ इतना समझ लेना कि तुम ऐसी जगह, ऐसे लोगों के बीच हो, जिन्हें तुम्हारी एहमियत पता ही नहीं है। इसलिए जितनी ज़ल्दी हो, इस क़िस्म की जगह और ऐसे लोगों से दूर हो जाना।”

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Neelesh Dwivedi

Share
Published by
Neelesh Dwivedi

Recent Posts

जनगणना हो रही है, जनसंख्या बढ़ रही है और आंध्र में आबादी बढ़ाने वालों को ‘इनाम’!

देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More

19 hours ago

एक यात्रा, दो मुस्लिम ड्राइवर और दोनों की सोच….सूरत-ए-हाल गौरतलब!

अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More

3 days ago

सेवा-तीर्थ में ‘भारतीय भाषाओं’ की सेवा नहीं हुई, आगे शायद ही हो!! वीडियो से समझिए!

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More

6 days ago

भ्रष्ट-आचार अब एक शिष्ट-विचार, इसे खत्म करना मुश्किल, दो उदाहरणों से समझिए कैसे?

‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More

7 days ago

ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर ‘दफन’, और ‘गुलाम-सोच’ लिखती है- “सूरज डूब गया”!

ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More

1 week ago