प्रतीकात्मक तस्वीर
विकास, दिल्ली से
एक विज़ुअल है, दृश्य। सुबह का समय है।
एक बच्चा अपने पापा की उँगली पकड़े जा रहा है। सोसायटी से बाहर की ओर। पापा के हाथ में ऑफिस बैग है। बच्चे की पीठ पर स्कूल का बैग है।
एक और बच्चा है। पापा की उँगली पकड़े आ रहा है। सोसायटी में। पापा के हाथ में पानी की बाल्टी है। एक ब्रश है। बच्चे के हाथ में मैला कपड़ा है।
——
अंग्रेजी में ‘पंच’ (Punch) का मतलब होता है, ‘मुक्का मारना’। ऐसा, जो शरीर को झकझोर कर रख दे। और इसी ‘पंच’ का एक दूसरा मतलब होता है, ‘छेद करना’। यूँ, कि गहरे तक धँस जाए। ऊपर ये जो पाँच लाइनें हैं न, ये ऐसी ही हैं। ‘पंच’ की तरह झकझोर देने वालीं। गहरे तक धँस जाने वालीं। इन पाँच लाइनों में खींचे गए दृश्य के दो अलग-अलग सिरों को छूने की कोशिश कीजिएगा। पाँच लाइनों का ‘पंच’ ख़ुद महसूस होगा।
——
(विकास, एक निजी कम्पनी में नौकरी करते हैं। #अपनीडिजिटलडायरी के साथ उसकी शुरुआत से जुड़े हुए हैं।)
देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More
जय जय श्री राधे Read More
अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More
भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More
‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More
ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More
View Comments
Digital india