प्रतीकात्मक तस्वीर
ज़ीनत ज़ैदी, शाहदरा, दिल्ली से
“लैंगिक समानता” (gender equality)। हम इसका मतलब अक्सर ये निकाल लेते हैं कि महिला वह काम करे, जो पुरुष करते हैं। उनकी आदतों को अपना ले। लेकिन क्या सही मायने में यही इसका मतलब है?
हम एक पितृ-प्रधान देश के निवासी हैं। जहाँ स्त्री को देवी की तरह पूजा तो जाता है। लेकिन उन्हें हमेशा पुरुषों से कमतर समझा जाता है। हमारे यहाँ पुरुषों को औरत के मुक़ाबले में हमेशा से ही ज्यादा बलशाली, काबिल, और इंटेलिजेंट माना जाता है। जबकि समानता का मतलब है, दोनों को बराबर अवसर देना, न कि महिलाओ के लिए आरक्षण। हमें एक ऐसा नियम बनाना होगा, जहाँ महिलाओं को भी उतनी ही इज्जत मिले, जितनी पुरुषों को।
आमतौर पर हम देखते हैं कि हमारे यहाँ महिलाओं के साथ क्या हो रहा है। हमारे संस्थान या कम्पनियों में बराबर मेहनत के बवाजूद महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम वेतन मिलता है। जबकि वे अपने काम को जी-जान लगाकर पूरी जिम्मेदरी के साथ अंजाम देती है। लड़कियों की पढ़ाई का खर्चा हमें काँटे की तरह चुभता है। क्यों? क्योकि वह पराया धन है। ज्यादातर घरों में घर का मुखिया पुरुष है। क्योंकि हमारे दिमाग में बचपन से ये बात भरी गई है कि लड़कियाँ नासमझ हैं।
क्यों हम अपने बेटों को नहीं सिखाते कि लड़कियों के साथ कैसा व्यवहार करना है? क्यों हम उन्हें नहीं समझाते कि मोहल्ले में घूम रही हर लड़की किसी की बहन और माँ है? इसके उलट, हम अपनी बेटियों को ये जरूर सिखाते हैं कि ऐसे कपड़े पहनकर रात में न जाओ। रात को आठ बजे से पहले घर वापस आ जाओ। जबकि लड़के पूरी रात दोस्तों के साथ आवारापन कर सकते हैं। वहीं, लड़कियों को क्यों नाइट-ड्यूटी का हक भी नहीं?
समानता का असली मतलब है- हम अपने घर की महिलाओं को वही अधिकार दें जो अपने बेटों को देते हैं। मनचाही नौकरी, पढ़ने का अधिकार, अपनी बात रखने का अधिकार, और जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार। न कि हम उनसे कहें कि लड़कियो तुम्हें ही कॉम्प्रोमाइज करना होगा।
भारत के शहरों में काफी हद तक लड़कियों को उनके सपने पूरे करने का हक दिया जा रहा है। लेकिन गाँवों में वही हाल है। आज भी कई गाँवों में लड़कियों को पढ़ने तक का अधिकार नहीं। जबकि देश का विकास तभी होगा, जब हम सब एकजुट होकर मेहनत करेंगे। जब महिलाओं को हक होगा कि वे अपने सपनों को पूरा करें। इसके लिए हमें उनका साथ देना होगा। उनकी उड़ान में उन्हें मदद करनी होगी।
हम उनके पंख काट कर उन्हें कैद नहीं कर सकते। कुदरत ने उन्हें हक दिया है कि वे भी खुले नीले असमान में अपने पंखो को फैलाकर लम्बी उड़ान भर सकें। हम उनसे यह हक नहीं छीन सकते।
——
(ज़ीनत #अपनीडिजिटलडायरी के सजग पाठकों में से एक हैं। दिल्ली के आरपीवीवी, सूरजमलविहार स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती हैं। उन्होंने यह आर्टिकल सीधे #अपनीडिजिटलडायरी के ‘अपनी डायरी लिखिए’ सेक्शन पर पोस्ट किया है।)
——-
ज़ीनत के पिछले लेख
3-उड़ान भरने का वक्त आ गया है, अब हमें निकलना होगा समाज की हथकड़ियाँ तोड़कर
2- दूसरे का साथ देने से ही कर्म हमारा साथ देंगे
1- सुनें उन बच्चों को, जो शान्त होते जाते हैं… कहें उनसे, कि हम हैं तुम्हारे साथ
देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More
जय जय श्री राधे Read More
अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More
भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More
‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More
ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More
View Comments
परिपक्व विचार। जानकर अच्छा लगा कि दसवीं क्लास की बच्ची ऐसा लिख रही है। उम्दा लेखन। ज़ीनत को बहुत शुभकामनाएँ… लिखतीं रहे और इस दुनिया को बेहतर बनाने में अपना योगदान देती रहे…
आप सभी के साथ और आशीर्वाद की जरूरत है।देखकर खुशी हुई कि आप ने अपनी कीमती समय को निकालकर मेरा लेख पढा।😃