अधूरी सीख : सदियों में कभी पहाड़ सुबकते हैं, तो संभलते नहीं….

नीरज "नीर", रामनगर, उत्तराखंड से

खुद हुए आबाद और शोहरत के लिए हमने पहाड़ बर्बाद कर दिए,
बहुत रश्क और भरोसा था नोटों के चंद टुकडों पर, हमने कच्ची जमीं पर चार दिन वाले अरमानों के मकां खड़े दिए.

दौलत से न भर पाने वाली दरारें उभरीं, तो पता चला हमने हिमालय को निहारते खूबसूरत ताबूत खड़े कर दिए.
पहाड़ों को आबाद तो न कर सके, मगर हमने पहाड़ बर्बाद कर दिए.

पुरखे मेरे अक्सर कहते थे, पहाड़ सब सह लेते हैं बात-बात पर हमारी तरह रोते नहीं लेकिन…
पुरखों ने ये भी कहा था कि जब सदियों में कभी पहाड़ सुबकते हैं, तो संभलते नहीं.

शायद बात पूरी सुनी नहीं थी हमने…
——- 
(नीरज, #अपनीडिजिटलडायरी के साथ शुरू से ही जुड़े हैं। पर्यावरण प्रेमी हैं। अच्छा लिखते भी हैं। प्रकृति के साथ लगातार हो रही छेड़छाड़ के नतीज़े में इन दिनों उत्तराखंड के जोशीमठ में पहाड़ दरकने की जो ख़बरें आ रही हैं, उन्हीं को मानो ज़वाब देते हुए नीरज ने ये चंद लाइनें लिखकर डायरी को भेजी हैं। ग़ौर करने लायक हैं।)

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Neelesh Dwivedi

Share
Published by
Neelesh Dwivedi

Recent Posts

56 साल के ‘युवा’ सत्ता के लिए आग भड़का रहे और 28 साल के देश को नई ऊँचाई दे रहे!

अभी सोमवार, 20 जुलाई को संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ। इससे कुछ समय पहले… Read More

3 hours ago

वंदेमातरम

जय जय श्री राधे Read More

1 day ago

‘सरल भक्तमाल’- 11..: तर्क कोई कितने भी दे, वैष्णव भक्ति के मूल सम्प्रदाय तो चार ही हैं!

कलि युग में भक्ति मार्ग पाखण्ड से घिरा रहता है, इसलिए भगवान के भजन-पूजन, नाम… Read More

3 days ago

फिल्म ‘थ्री इडियट’ के फुनसुक वाँगड़ू नहीं हैं सोनम वाँगचुक, फिर भी ऐसा प्रचार क्यों?

शिक्षा प्रणाली में मूलभूत सुधार और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग… Read More

4 days ago

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने अंग्रेजी को ‘विदेशी भाषा’ कह दिया, तो हाय-तौबा क्यों?

भाषा को लेकर बेवजह की हाय-तौबा मची हुई इन दिनों। वजह वही, पीढ़ियों से भारतीय… Read More

5 days ago

जिन्हें सच्ची खुशी की तलाश, वे आईआईटी प्रवेश परीक्षा में जानबूझकर फेल भी हो जाते हैं!

जिन्दगी अपनी है, चुनाव भी अपने ही होते हैं। ऐसा अक्सर कहा जाता है। लेकिन… Read More

6 days ago