Categories: cover photo

जापान : शिंज़ो आबे ने प्रधानमंत्री पद छोड़ने की घोषणा की

टीम डायरी ; 28/8/2020

जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे ने पद छोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “अगर मैं लोगों के लिए बेहतर फ़ैसले नहीं ले सकता, तो प्रधानमंत्री भी नहीं रह सकता। इसीलिए मैंने अपना पद छोड़ने का निर्णय किया है।”

शिंज़ो आबे 65 साल के हैं। अभी उनके कार्यकाल का एक साल बाकी है, जो उनका उत्तराधिकारी पूरा करेगा। आबे सितम्बर-2021 तक के लिए प्रधानमंत्री चुने गए थे। लेकिन स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या के कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा है। वे लम्बे समय से अल्सर (पेट, आहारनली या आँतों में घाव) सम्बन्धी समस्या से जूझ रहे हैं। जापान में कोरोना महामारी के संकट से निपटने और आर्थिक मसलों पर ठीक तरह से फ़ैसले न ले पाने की वज़ह से आबे की सरकार पर सवाल उठ रहे थे। शिंज़ो आबे जापान के इतिहास में लगातार सबसे अधिक समय (सात साल 247 दिन) तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेता हैं। उन्होंने इस मामले में बीते सोमवार को ही अपने अंकल इसाकू सातो का रिकॉर्ड तोड़ा था। सातो नवम्बर 1964 से जुलाई 1972 तक लगातार (सात साल 242 दिन) प्रधानमंत्री रहे थे। शिंजो आबे सितम्बर-2006 मेें पहली बार जापान के प्रधानमंत्री बने थे। उस समय उनकी उम्र 52 साल थी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापान के प्रधानमंत्री बनने वाले वे उस समय सबसे कम उम्र के नेता थे। हालाँकि उनका वह कार्यकाल सितम्बर-2007 तक ही रहा। उस समय भी उन्होंने स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या के कारण अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था। इसके बाद दिसम्बर-2012 में वे फिर प्रधानमंत्री पद पर लौटे। उसके बाद से वे अब तक इस पद पर बने हुए थे।  

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Apni Digital Diary

Share
Published by
Apni Digital Diary

Recent Posts

जनगणना हो रही है, जनसंख्या बढ़ रही है और आंध्र में आबादी बढ़ाने वालों को ‘इनाम’!

देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More

14 hours ago

एक यात्रा, दो मुस्लिम ड्राइवर और दोनों की सोच….सूरत-ए-हाल गौरतलब!

अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More

3 days ago

सेवा-तीर्थ में ‘भारतीय भाषाओं’ की सेवा नहीं हुई, आगे शायद ही हो!! वीडियो से समझिए!

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More

6 days ago

भ्रष्ट-आचार अब एक शिष्ट-विचार, इसे खत्म करना मुश्किल, दो उदाहरणों से समझिए कैसे?

‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More

7 days ago

ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर ‘दफन’, और ‘गुलाम-सोच’ लिखती है- “सूरज डूब गया”!

ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More

1 week ago