चलो जीती हूँ आज से, मैं सिर्फ़ अपने लिए..

विशी दाहिया, बहादुरगढ़, हरियाणा से, 8/3/2022

चलो जीती हूँ आज से, मैं सिर्फ़ अपने लिए। 

भूल जाती हूँ बचपन से, जीना माता-पिता के लिए 
शादी के बाद पति और बच्चों के लिए 
चलो तोड़ती हूँ, आज सारे बन्धन, मैं सिर्फ़ अपने लिए। 

चलो मुश्किल है मुझे समझना, आसान बनाती हूँ, सबके लिए 
छोड़ती हूँ ससुराल में, सबकी हाँ में हाँ मिलाना 
शादी के बाद सिन्दूर और बिन्दी लगाना  
चलो छोड़ती हूँ  हर क़दम पे, मैं रिश्तों का बोझ उठाना। 

मगर मुश्किल है सब निभाना, चलो आसान बनाती हूँ सबके लिए 
रोक देती हूँ ख़ुद को दान-वस्तु, पिता के लिए बनना 
शादी के बाद अग्नि-परीक्षा देना 
चलो छोड़ती हूँ हर क़दम पे, मैं त्याग की मूरत बनना। 

चलो जीती हूँ आज से, मैं सिर्फ़ अपने लिए 
खुली हवा में लहरों की तरह उठने के लिए। 
—–
(विशी दाहिया ने ‘अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के मौके पर यह कविता वॉट्सऐप के जरिए #अपनीडिजिटलडायरी को भेजी है। वे डायरी की नियमित पाठक हैं। अपना कारोबार करती हैं। डायरी का खास पॉडकास्ट ‘डायरीवाणी’ भी नियमित सुनती हैं।)

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Apni Digital Diary

Share
Published by
Apni Digital Diary

Recent Posts

जनगणना हो रही है, जनसंख्या बढ़ रही है और आंध्र में आबादी बढ़ाने वालों को ‘इनाम’!

देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More

18 hours ago

एक यात्रा, दो मुस्लिम ड्राइवर और दोनों की सोच….सूरत-ए-हाल गौरतलब!

अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More

3 days ago

सेवा-तीर्थ में ‘भारतीय भाषाओं’ की सेवा नहीं हुई, आगे शायद ही हो!! वीडियो से समझिए!

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More

6 days ago

भ्रष्ट-आचार अब एक शिष्ट-विचार, इसे खत्म करना मुश्किल, दो उदाहरणों से समझिए कैसे?

‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More

7 days ago

ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर ‘दफन’, और ‘गुलाम-सोच’ लिखती है- “सूरज डूब गया”!

ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More

1 week ago