देखिए, भक्त कैसे अपने गोविन्ददेव जी को साथ में पतंग उड़ाने के लिए बुला रहे हैं

टीम डायरी

ये जयपुर के राधागोविन्द देव जी मन्दिर का मनमोहक दृश्य है। हर साल मकर संक्रान्ति पर भक्त यहाँ ऐसे ही अपने आराध्य गोविन्द देव से मनुहार करते हैं। उन्हें मकर संक्रान्ति पर अपने साथ पतंग उड़ाने के लिए आमंत्रित करते हैं। कहते हैं…

आओ, गोविन्द प्यारा आओ जी,
मैं पकड़ूँगा चरखी, देखो पतंग उड़ाओ जी।
हो पतंग उड़ाओ जी,
आओ, पेंच लड़ाओ जी।
आओ, गोविन्द प्यार आओ जी…  

और इस मनुहार में बुज़ुर्गवार दादी के भावपूर्ण नृत्य को देखिए। इनकी उम्र 90 साल से ऊपर बताई जाती है। लेकिन अपने राधागोविन्द देव जी की भक्ति की ऊर्जा देखिए। इनका जोश किसी युवा कम नहीं लगेगा। अद्भुत है न? भक्ति की यही विलक्षणता है।

प्रभु की कृपा सभी पर यूँ ही बनी रहे, ऐसी कामनाओं के साथ मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत बधाईयाँ।

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Neelesh Dwivedi

Share
Published by
Neelesh Dwivedi

Recent Posts

जनगणना हो रही है, जनसंख्या बढ़ रही है और आंध्र में आबादी बढ़ाने वालों को ‘इनाम’!

देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More

16 hours ago

एक यात्रा, दो मुस्लिम ड्राइवर और दोनों की सोच….सूरत-ए-हाल गौरतलब!

अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More

3 days ago

सेवा-तीर्थ में ‘भारतीय भाषाओं’ की सेवा नहीं हुई, आगे शायद ही हो!! वीडियो से समझिए!

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More

6 days ago

भ्रष्ट-आचार अब एक शिष्ट-विचार, इसे खत्म करना मुश्किल, दो उदाहरणों से समझिए कैसे?

‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More

7 days ago

ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर ‘दफन’, और ‘गुलाम-सोच’ लिखती है- “सूरज डूब गया”!

ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More

1 week ago