निकेश जैन, इन्दौर मध्य प्रदेश
दफ्तर से घर लौटना है? बेहतर है कि मेट्रो ट्रेन से लौटा जाए। पुणे के यातायात और वहाँ के मेट्रो ट्रेन के बढ़ते संजाल (नेटवर्क) का अनुभव लेने के बाद मैं इस नतीजे पर पहुँचा हूँ।
यातायात के लिहाज से पुणे के सबसे बदनाम, हिंजवाड़ी की ओर जाने वाले इलाके में जल्दी ही मेट्रो ट्रेन की सेवा शुरू हो जाएगी। यही नहीं, इस शहर में बनेर मार्ग की ओर से अगर कोई दफ्तर आने-जाने के समय पर निजी वाहन से निकलना चाहे तो उसे पागल ही समझा जाएगा। यहाँ इतने खराब हालात रहते हैं यातायात के। हालाँकि शिवाजी नगर से हिंजवाड़ी तक मेट्रो सेवा शुरू होते ही स्थितियाँ सुधर जाएँगी, जीवन आसान हो जाएगा। बशर्ते, हमारे जैसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर इस सेवा का भरपूर इस्तेमाल करना शुरू करें तब।
अभी पिछले हफ्ते मैं पुणे में था। वहाँ एक मेट्रो स्टेशन के नजदीक ही बने होटल में ठहरा हुआ था। इसलिए मैंने तय किया कि जहाँ तक हो, शहर के भीतर सफर के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करूँगा। और मेरा निर्णय सही रहा, क्योंकि मेट्रो से यात्रा का अनुभव भी बड़ा खुशनुमा था। शहर में जिस दूरी को तय करने में अमूमन सड़क के रास्ते से 30 मिनट लगते हैं, वही मैं मेट्रो से 15 मिनट में तय कर रहा था। वह भी मेट्रो ट्रेन की प्रतीक्षा का समय मिलाकर! यही नहीं, यात्रा के दौरान न कोई शोर-शराबा और न जेब पर कोई बड़ा खर्च।
अलबत्ता अगली सुबह मुझे बनेर और औंध तक जाना था, जहाँ मेट्रो अभी शुरू नहीं हुई है। जाहिर तौर पर इस कारण सड़क के रास्ते ही जाना पड़ा। और वह अनुभव ठीक वैसा ही था, जैसा बेंगलुरू के यातायात में मुझे आम तौर पर रोज होता है। वैसा ही जाम, वैसी ही वाहनों की चिल्ल-पों, उसी तरह की समय की बर्बादी। लेकिन तभी मुझे रास्ते में उम्मीद की एक किरण भी दिखाई दी। इसी जुलाई महीने में पुणे के शिवाजी नगर से हिंजवाड़ी तक मेट्रो सेवा शुरू होने वाली है, ऐसा कार्यक्रम मेरी नजर में आया। मेरा मानना है कि इससे निश्चित ही बड़ी तादाद में निजी चारपहिया वाहन सड़कों से कम हो जाएँगे, होने चाहिए। पर जैसा मैंने पहले ही कहा, “ऐसा सिर्फ तभी हो पाएगा, जब हम जैसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी कारों को घरों पर छोड़ने का मन बना लेंगे। मेट्रो से चलेंगे।”
मैं चूँकि वर्तमान में बेंगलुरू में रहता हूँ, इसलिए वहाँ के लिहाज से मेरी उम्मीद है कि 2027 तक शहर के ओआरआर मार्ग पर भी मेट्रो सेवा शुरू हो जाए। क्योंकि मैं मानता हूँ कि पुणे और बेंगलुरू जैसे शहरों के लिए मेट्रो सेवा सही मायने में यातायात के लिहाज से बड़ी उम्मीद है। आपको क्या लगता है?
————-
निकेश का मूल लेख
Returning from work? Try taking a Metro today!
Pune traffic has a hope. The Metro network in the city is growing…
Soon the most notorious route (heading to Hinjawadi) will get its Metro service working…
Today driving on Baner Road during office hours is crazy..
With Metro service starting soon from Shivaji Nagar to Hinjawadi – should make life better.
But only if we “the software engineers” start using it.
I was in Pune last week; Stayed in a hotel which was next to a Metro station.
So I decided to use Metro for my commute to whatever extent feasible.
It was a pleasant experience. The distance that would take 30 minutes, I was covering in 15 minutes (including the wait time).
It was costing less with noise free travel experience.
Then next morning I had to travel to Baner and Aundh where Metro is not yet started.
That commute experience was almost same as traveling in Bangalore. Similar traffic jams and commute time.
But then I saw a hope.
The new Metro line from Shivaji Nagar to Hinjawadi is scheduled to start in July. That should (and must) take away most of the the cars away from the road.
But as I said earlier – only if “we the software engineers” leave our expensive cars at home 🙂
I am looking forward to Metro service to start on ORR section of Bangalore in 2027!!!
Metro is a true hope for both Pune and Bangalore traffic….
Thoughts?
—-
(निकेश जैन, सूचना-तकनीक क्षेत्र की कंपनी- एड्यूरिगो टेक्नोलॉजी के सह-संस्थापक हैं। उनकी अनुमति से उनका यह लेख अपेक्षित संशोधनों और भाषायी बदलावों के साथ #अपनीडिजिटलडायरी पर लिया गया है। मूल रूप से अंग्रेजी में उन्होंने इसे लिंक्डइन पर लिखा है।)
——
निकेश के पिछले 10 लेख
81 – दूसरे देशों में गए भारतीय पेशेवर भारत लौटे भी, तो क्या सच में कोई लाभ होगा?
80 – वो भी क्या दिन थे, ये भी क्या दिन हैं, …क्योंकि वक्त हमेशा बदलता है!
79 – सोचिए, अगर दो-ढाई करोड़ युवा सड़कों पर बेरोजगार घूमते रहते, तो क्या होता!
78 – बिना इंजन वाला भारतीय जहाज ‘कौण्डिन्य’ मस्कट पहुँच गया, तो इससे क्या हासिल हुआ?
77 – इन्दौर : आपने हमें विफल कर दिया, साफ शहर में गन्दे पानी से मौतें, शर्मनाक!
76 – इण्डिगो संकट : क्या भारत सरकार अब वन्दे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के बारे में सोचेगी?
75 – कुछ बड़ा करने के लिए सबसे जरूरी है खुद पर भरोसा, ऋग्वेद के उदाहरण से समझें
74 – अगर हम अभी नहीं जागे, तो हर जगह सिर्फ ‘फर्जी कन्टेन्ट’ ही देखते रह जाएँगे!
73 – चीन ने यूट्यूब, अमेजॉन, जैसे सॉफ्टवेयर बना लिए, भारत नही बना पाया, क्योंकि…!
72 – करीब 2,500 साल पुरानी चाणक्य की सोच और सबक आज भी प्रासंगिक कैसे है?
