टीम डायरी, 27/2/2022
युद्ध के मैदान में महान योद्धा भ्रमित हो उठा है। क्या करे क्या न करे। तब श्रीकृष्ण उसे सहज भाव से अपने क्षत्रिय के कर्त्तव्यों के निर्वाह का आदेश देते हैं। और युद्ध की दिशा निश्चित हो जाती है।
ऐसे ही, वैदिक ऋषि भी सदैव जीवन के क्षेत्र में स्पष्ट आदेश देता है, “कर्त्तव्य का पालन कीजिए और अवसाद मुक्त रहिए।”
भारतीय ऋषि जीवन को सुखकर बनाने हेतु विविध उपायों का सुझाव देते रहे हैं। जैसे, हम तनाव और अवसाद के क्षणों से कैसे मुक्त हों? हमारी किंकर्त्तव्यविमूढता कैसे दूर हो? इसके उपाय में ऋषि जीवन के नैरन्तर्य की घोषणा करते हुए सहज भाव से कह उठता है, “चरैवेति चरैवेति” अर्थात्- चलते रहो, चलते रहो।
और जीवन को प्रबन्धित करने के सूत्रों को हम 28/2/2022 को असिस्टेंट प्रोफेसर दीनदयाल वेदालंकर जी से जानने का प्रयास करेंगे। #अपनीडिजिटलडायरी के सहयोग से।
इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए लिंकः https://meet.google.com/tpe-jfgy-skp
देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More
जय जय श्री राधे Read More
अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More
भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More
‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More
ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More