टीम डायरी, 13/10/2022
एक ख़ूबसूरत कविता। एक उतनी ही सुकून भरी आवाज़।
इन दो कलाकारों में लिखने वाले एक हैं, आशीष मोहन ठाकुर। ये मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक के पद पर तैनात हैं। सिवनी, मध्य प्रदेश में रहते हैं। साहित्यिक अभिरुचि वाले हैं। कविताएँ, लेख, लघुकथाएँ आदि लिखा करते हैं। ओडि़या, पंजाबी, अंग्रेजी जैसी भाषाओं में अनुवाद भी करते हैं। बड़े चाव से अपनी यह कविता ‘परोपकार’ इन्होंने ‘अपनी डिजिटल डायरी’ को भेजी है। सुनिएगा ज़रूर, अच्छा महसूस होगा।
कविता सुनते हुए तिहरा सुकून मिलेगा। पहला- इसके लफ़्ज़ों से, जो हमें कृतज्ञ होने का सन्देश देते चलेंगे। दूसरा- मुरली की धुन से, जिसमें ‘शिवरंजनी’ सुनाई देगी। हाँ, क्योंकि ये रागिनी है। और तीसरा- कविता में लफ़्ज़-दर-लफ़्ज़ पढ़ते, ठहरते, बढ़ते हुए विकास सुनाई देंगे। लम्बे वक़्त बाद, कानों के रास्ते मन की गहराई में उतरते हुए। विकास, जिनका परिचय देने की ज़रूरत कम से ‘डायरी’ से जुड़े लोगों के लिए तो नहीं ही है।
देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More
जय जय श्री राधे Read More
अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More
भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More
‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More
ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More