प्रतीकात्मक तस्वीर
टीम डायरी
बहुत काम की जानकारी है इस वीडियो में जो नीचे दिया गया है। हर नागरिक को इससे वाकिफ होना चाहिए। इसीलिए #अपनीडिजिटलडायरी ने इसे अपने पन्ने में शामिल किया है। क्योंकि जानने, जागरुक रहने और सचेत रहने से ही हम-आप धोखाधड़ी करने वालों से बचे रह सकते हैं। मोबाइल पर रोज आने वाले सन्देशों के बारे में यह जानकारी है। वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र नाथ मिश्र ने इसे अपने ‘एक्स’ अकाउन्ट पर साझा किया है।
देखिए, समझिए और सचेत रहिए। पढ़ना चाहें ताे नीचे पूरी जानकारी लिखी भी है।
वीडियो में बताया जा रहा है कि मोबाइल पर आने वाले सन्देश किस-किस की ओर से किन प्रारूपों में भेजे जाते हैं। मसलन- अगर सन्देश के पीछे अंग्रेजी का ‘जी’ अक्षर लिखा है, तो यह सरकार की ओर से भेजी गई किसी जानकारी से सम्बन्धित है। अगर सन्देश के पीछे अंग्रेजी का ‘एस’ लिखा है तो यह किसी न किसी ‘सेवा’ से जुड़ा है। जैंसे, हमें-आपको बैंक खाते की शेष राशि के सम्बन्ध में भेजी जाने वाली जानकारी, आदि। अगर सन्देश के साथ ‘टी’ अक्षर लिखा है, तो यह हमारे-आपके खाते से होने वाले लेन-देन से जुड़ा है। अगर सन्देश के साथ ‘पी’ अक्षर लिखा है, तो यह प्रमोशन यानि किसी विज्ञापन, पेशकश आदि से जुड़ा होता है।
लेकिन अगर सन्देश के पीछे ऐसा कोई अक्षर नहीं लिखा है तो? यही हमें सचेत हो जाना चाहिए। क्योंकि यह सन्देश धोखाधड़ी करने वालों का है। यहाँ सवाल हो सकता है कि धोखाधड़ी करने वाले भी तो ऊपर बताए गए कोई भी अक्षर अपने सन्देश के साथ लिख सकते हैं? तो इसका जवाब है, ‘नहीं’। वे ऐसा नहीं कर सकते। क्यों नहीं कर सकते? अब इसका जवाब तो ऊपर के वीडियो में देख ही सकते हैं न? देखिए।
देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More
जय जय श्री राधे Read More
अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More
भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More
‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More
ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More