संदीप नाइक, देवास, मध्य प्रदेश से, 4/3/2021
#अपनीडिजिटलडायरी पर पढ़ा… “झुकन झुकन से जानिए, झुकन झुकन पहचान। तीन जनें जादा (ज़्यादा) झुकें, चीता चाेर कमान।”
बढ़िया लिखा है… और जो लिखा गया है, मौज़ूदा लोक-व्यवहार में एक हद तक सही भी है।
पर दूसरा पहलू इसका उल्टा भी है – वृक्ष जब फलों से लद जाता है तो झुकता है
शायर भी कहते है, “यक़ीनन उसका क़द आपसे बड़ा रहा होगा। वो शख़्स जो आपसे झुककर मिला होगा।”
तीसरा पहलू भी है। कवि/शायर दुष्यन्त कुमार लिखकर गए हैं, “ये सारा ज़िस्म झुक कर बोझ से दुहरा हुआ होगा। मैं सज़दे में नहीं था, आपको धोखा हुआ होगा।”
केस टू केस निर्भर करता है ये सब।
डायरी के लेख में दूसरे और तीसरे पहलू छोड़ दिए गए हैं। हालाँकि कहावत अपने आप में मुकम्मल है।
और सच ये भी है कि लोक में अभिदा, व्यंजना और लक्षणा की जो मारक क्षमता है वह गज्जब है।
———
(संदीप नाइक, स्वतंत्र पत्रकार और लेखक हैं। उन्होंने #अपनीडिजिटलडायरी के लेख पर फेसबुक पर जो टिप्पणी की थी, उसे उनकी इजाज़त से थोड़ा संवर्धित कर के प्रकाशित किया गया है। ताकि डायरी के पाठकों को विषय से जुड़े पहलुओं की समग्र तस्वीर मिल सके।)
देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More
जय जय श्री राधे Read More
अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More
भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More
‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More
ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More