प्रतीकात्मक तस्वीर
समीर शिवाजीराव पाटिल, भोपाल
पूछती हो, तुम्हारा प्रेम क्या है? सुनो!
तुम जानती हो मुझे शायद मुझसे बेहतर ही।
चंद शौक, यादों और नापसंदगियों की दास्तां है।।
और तुम भी मुझसे कहीं, कभी, कुछ अलग तो नहीं।
वही बेज़ा जिद, बेखुदी, सब वही नादानियाँ हैं।।
मैं और तुम दो हदें हैं जिनके बीच एक वादा है।
हमारा जो रिश्ता है, मेरा-तुम्हारा समझौता है।।
हमारे दरमियान बह रहा जो अनहद नद है।
मेरा प्रेम इसके निनाद में सम हो जाना भर है!!
——–
(नोट : #अपनीडिजिटलडायरी के शुरुआती और सुधी-सदस्यों में से एक हैं समीर। भोपाल, मध्य प्रदेश में नौकरी करते हैं। उज्जैन के रहने वाले हैं। पढ़ने, लिखने में स्वाभाविक रुचि रखते हैं। वैचारिक लेखों के साथ कभी-कभी उतनी ही विचारशील कविताएँ, व्यंग्य आदि भी लिखते हैं। डायरी के पन्नों पर लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराया करते हैं।)
देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More
जय जय श्री राधे Read More
अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More
भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More
‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More
ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More