ये 65 साल से ऊपर के युवा, जिंदगी को ‘जलेबी की तरह’ बताते ही नहीं चबाते भी हैं

टीम डायरी, 13/1/2022

बड़ा रोचक-सोचक है, इनका जमावड़ा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक जगह है, शाहपुरा। वहीं के आसपास के यही कोई 65 से 85 साल के करीब 14-15 ‘युवा’, जी हाँ युवा ही, मंडली के किसी एक सदस्य के घर पर हर महीने जुटते हैं। कोशिश होती है, महीने की शुरुआत में ही यह जुटान हो जाए। इस दौरान गप्पें होती हैं। ठहाके गूँजते हैं। शेरो-शायरी, कविताओं के दौर चलते है। दिल की बात और जज़्बात भी साझा करते हैं। फिर दावत होती है। और इस दावत में जलेबी ज़रूर होती है। 

जानते हैं क्यूँ? ताकि ये सभी आपस में यह याद रख सकें कि ‘ज़िन्दगी जलेबी की तरह’ है। टेढ़ी-मेढ़ी, उलझी हुई। लेकिन इसकी उलझन में उलझे बिना इसे बरता जाए (खाना भी समझ सकते हैं) तो उतनी ही कुरकुरी, स्वादिष्ट और मीठी भी। बस, यही इनकी ज़िन्दगी का फ़लसफ़ा है, जिसे ये दूसरों के बीच भी बाँटते हैं। लोग उनके इस ‘जलेबी फ़लसफ़े’ को समझें, उसकी तरफ खिंचे चले आएँ, इसलिए इन्होंने अपने मंडली को नाम भी अलहदा दिया है, ‘जलेबी क्लब’। शायद यही नाम सुनकर एक स्थानीय अख़बार का ख़बरनवीस भी इनकी तरफ़ खिंचा चला गया और इनके बारे में बढ़िया सी जानकारी अपने पढ़ने वालों को मुहैया करा दी। 

इस क्लब के सभी सदस्य रिटायर अफ़सर हैं। लेकिन जज़्बे से, इनमें न कोई ‘टायर्ड है, न रिटायर्ड’। मतलब न कोई थका हुआ है, न अपने आप को सेवा से निवृत्त समझता है। इसीलिए ऐसे आयोजनों के जरिए सिर्फ स्वयं-सेवा का ख़्याल नहीं रखते, समाज और पर्यावरण की फिक्र भी करते हैं। लिहाज़ा, जब इनकी मासिक-सभा विसर्जित होती है, तो मेज़बान की ओर से अन्य सभी सदस्यों को उपहार दिए जाते हैं। उपहार में पौधे, जिन्हें वे कहीं रोप सकें। और अच्छी किताबें भी, जिनको वे पढ़ और पढ़ा सकें। 

तो हुए न ये ‘युवा’? जिस दौर में हम हैं और जिसकी तरफ़ जा रहे हैं, सच कहें तो ऐसे युवाओं की बहुत ज़रूरत है। हम सभी को।

 

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Apni Digital Diary

Share
Published by
Apni Digital Diary

Recent Posts

जनगणना हो रही है, जनसंख्या बढ़ रही है और आंध्र में आबादी बढ़ाने वालों को ‘इनाम’!

देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More

18 hours ago

एक यात्रा, दो मुस्लिम ड्राइवर और दोनों की सोच….सूरत-ए-हाल गौरतलब!

अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More

3 days ago

सेवा-तीर्थ में ‘भारतीय भाषाओं’ की सेवा नहीं हुई, आगे शायद ही हो!! वीडियो से समझिए!

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More

6 days ago

भ्रष्ट-आचार अब एक शिष्ट-विचार, इसे खत्म करना मुश्किल, दो उदाहरणों से समझिए कैसे?

‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More

7 days ago

ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर ‘दफन’, और ‘गुलाम-सोच’ लिखती है- “सूरज डूब गया”!

ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More

1 week ago