बंगाल फाइल्स : मेरे लिए भारतीय इतिहास की किताब का एक और अनछुआ पन्ना!

निकेश जैन, इन्दौर मध्य प्रदेश

मैं अपने ही देश के इतिहास के बारे में फिल्मों से जान रहा हूँ। सच कहता हूँ! 

मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था कि (इतिहास में) ‘सीधी कार्रवाई दिवस’ क्या था? ‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म देखने से पहले तक मुझे इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी। मैं अब तक सोचता था कि इतिहास में मेरी जानकारी अच्छी है और मैं लगभग सभी बड़े घटनाक्रमों के बारे में जानता हूँ। लेकिन यह सच नहीं है, क्यों? क्याेंकि ‘उन लोगों’ ने मेरी इतिहास की किताबों से इस तरह की घटनाओं को पूरी तरह गायब कर दिया। 

मुझे पढ़ाया गया था कि भारत को 1947 में आज़ादी मिली। इसी दौरान देश का विभाजन हुआ और जब लोग अपनी पसन्द के इलाकों (भारत या नए बने पाकिस्तान) में जाने लगे, सम्भवत: उसी दौरान साम्प्रदायिक हिंसा फैली। लेकिन ‘उन लोगों’ ने यह नहीं बताया कि 18 अगस्त 1946 को ‘सीधी कार्रवाई दिवस’ नामक एक महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम भी हुआ था। वह क्या था? एक समुदाय विशेष (हिन्दुओं) के लोगों के नरसंहार की सुनियोजित साजिश। ताकि देश विभाजन के लिए अपना पक्ष मज़बूत किया जा सके। दावेदारी दमदार हो सके।  

मुझे यह जानकारी ‘बंगाल फाइल्स’ देखने के बाद मिली, जिसे मैंने अपने माता-पिता के साथ देखा। यह सभी को देखनी चाहिए। जरूर देखनी चाहिए। इससे पता चलता है कि 1946 में बंगाल किन हालात से गुजरा और इससे भी अहम कि आज, वर्तमान में उसका जो हाल है, वह क्यों है? इस फिल्म को देखने के बाद मेरे मन में तो यहाँ तक आया कि काश! विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी (फिल्म इन्होंने ही बनाई है) जैसे कोई लोग मेरे इतिहास के शिक्षक होते। इन दोनों का मैं तह-ए-दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूँगा कि ये भारतीय इतिहास के छूट गए, या जानकर छोड़ दिए गए घटनाक्रमों  को उजाकर कर रहे हैं और हमारा ज्ञान बढ़ा रहे हैं। 

सच्चा इतिहास जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि इतिहास ऐसा शिक्षक होता है, जो भविष्य को आकार देने में बड़ी अहम भूमिका निभाता है। क्या ख्याल है?

—- 

निकेश का मूल लेख

I am learning my own country’s history through films – I swear I am!

I had absolutely no idea what was “Direct Action Day” before watching the movie The Bengal Files! I thought I was good at history and knew all the major events but apparently not. Why?

Because they removed it from my history books. I was taught that we got independence in 1947. The partition happened and there was com^^unal viol$nce when people tried to move to their place of choice.

But they forgot to tell me that there was something called “Direct Action Day” on 16th August 1946 which was a well planned activity to k&ll people from a particular community…to make a point for partition!!

Watched this movie with my parents this weekend – a must watch for everyone – it tells you what Bengal went through in 1946 and more importantly why West Bengal is like what it is today.

I wish people like Vivek Ranjan Agnihotri and Pallavi Joshi were my history teachers. Thanks to them for letting us know the missing part of our history 🙏

Knowing real history is important – because history is a teacher that shapes our future!

Thoughts? 

—– 

(निकेश जैन, कॉरपोरेट प्रशिक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी- एड्यूरिगो टेक्नोलॉजी के सह-संस्थापक हैं। उनकी अनुमति से उनका यह लेख अपेक्षित संशोधनों और भाषायी बदलावों के साथ #अपनीडिजिटलडायरी पर लिया गया है। मूल रूप से अंग्रेजी में उन्होंने इसे लिंक्डइन पर लिखा है।)

——

निकेश के पिछले 10 लेख

68- दो लाख डेवलपर्स, 47 करोड़ लती…‘खेल दिवस’ पर जरा पैसों के इस खेल के पहलू भी समझें!
67- क्या भारत-अमेरिका की कारोबारी लड़ाई का असर भारतीयों की नौकरियों पर पड़ने लगा है?
66- प्रधानमंत्री ने लक्ष्य तय कर दिए हैं, अब यह हम पर है कि उन्हें कैसे और कब हासिल करते हैं!
65- अमेरिका 50% शुल्क से ज्यादा नुकसान तो हमारा पहले से कर रहा है, तो अब क्या फर्क? 
64- मैं खुश हूँ कि भारत ने बन्दूक की नोंक पर अमेरिका से व्यापार समझौता नहीं किया!
63- अतिथि देवो भव: – तो क्या उनके सामने हम ऐसे नाचने लगेंगे, वह भी दफ्तर में?
62- इसी गैरजिम्मेदार रवैये के कारण मैंने बोइंग के विमानों से यात्रा पूरी तरह ही बन्द कर दी है!
61- आपकी सेहत आपकी नौकरी से ज्यादा जरूरी है, ध्यान रखिए!
60- आरसीबी हादसा : उनकी नज़र में हम सिर्फ़ ‘कीड़े-मकोड़े’, तो हमारे लिए वे ‘भगवान’ क्यों?
59 – कभी-कभी व्यक्ति का सिर्फ़ नज़रिया देखकर भी उससे काम ले लेना चाहिए!

 

सोशल मीडिया पर शेयर करें
From Visitor

Share
Published by
From Visitor

Recent Posts

जनगणना हो रही है, जनसंख्या बढ़ रही है और आंध्र में आबादी बढ़ाने वालों को ‘इनाम’!

देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More

14 hours ago

एक यात्रा, दो मुस्लिम ड्राइवर और दोनों की सोच….सूरत-ए-हाल गौरतलब!

अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More

3 days ago

सेवा-तीर्थ में ‘भारतीय भाषाओं’ की सेवा नहीं हुई, आगे शायद ही हो!! वीडियो से समझिए!

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More

6 days ago

भ्रष्ट-आचार अब एक शिष्ट-विचार, इसे खत्म करना मुश्किल, दो उदाहरणों से समझिए कैसे?

‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More

7 days ago

ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर ‘दफन’, और ‘गुलाम-सोच’ लिखती है- “सूरज डूब गया”!

ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More

1 week ago