प्रकृति की गोद में खेलती जीवनशैली तीन वर्ष में ही हमें 10 साल जवान बना सकती है!

टीम डायरी

ख़ूबसूरत सभी लोग दिखना चाहते हैं। हमेशा युवा दिखने की इच्छा भी सब में होती है। इस चक्कर में दुनियाभर में एंटी-एजिंग अर्थात् बढ़ती उम्र को रोकने और उसे पीछे धकेलने के लिए तमाम प्रयोग चल रहे हैं। वैज्ञानिकों ने कथित तौर पर उस प्रणाली का भी पता लगा लिया है, जिससे शरीर की उम्र बढ़ती है। इसके अगले चरण में अब क़वायद यह हो रही है कि उम्र बढ़ाने वाली इस प्रणाली पर मानवीय नियंत्रण स्थापित कर लिया जाए। जिससे कि जब भी किसी को ज़रूरत हो, कोई इच्छा जताए, तो उसके लिए उसकी उम्र पीछे की जा सके।

इसी क्रम में प्रौद्योगिकी जगत के एक जाने-माने कारोबारी ब्रयान जॉन्सन तो हर साल 20 लाख डॉलर तक ख़र्च कर रहे हैं। वह अपने ऊपर प्रयोग करा रहे हैं, ताकि हमेशा जवान रह सकें। कभी बूढ़े न हों। मतलब उनकी उम्र बढ़े, लेकिन शरीर हमेशा युवा रहे। हालाँकि उनका, यह ज़ोखि़म भरा कारनामा उन्हें काफ़ी महँगा पड़ रहा है, यह भी वह स्वीकार कर चुके हैं। फिर भी दुनिया में इस तरह का बहुत कुछ चल ही रहा है।

अलबत्ता, इस सबके बीच अमेरिका के कैलीफोर्निया में स्थित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ डॉक्टर डेविड फरमन में बहुत आसान सा रास्ता दिखा दिया है। इसमें किसी को कोई अधिक पैसा ख़र्च नहीं करना होगा। प्रयोग के लिए अपने या किसी भी अन्य जीव के शरीर के साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं करनी होगी। बल्कि इन सब चीजों की बड़ी मात्रा में बचत ही होगी। इसके लिए करना क्या होगा? वह जीवनशैली अपनानी होगी, जो भारत में सदियों पहले अपनाई जाती रही है। प्रकृति के साथ, प्रकृति के बीच और प्रकृति के लिए जीने की जीवनशैली।

डॉक्टर फरमन ने ख़ुद पर यह प्रयोग करके इस बात को साबित भी किया है। वह क़रीब तीन साल पूरे परिवार के साथ जंगल में कुटिया जैसा घर बनाकर रहे। वहाँ बिजली, फोन, इन्टरनेट, बाहरी भोजन-पानी, तेल-मसाला, आदि किसी भी तरह का कोई इन्तिज़ाम नहीं किया। जो जंंगल में मिला, वह पकाकर खाया। जो साफ़ पानी मिला, उसे पिया। मोेमबत्ती से रात को रोशनी की, वह भी थोड़ी देर के लिए। अँधेरा घना होते ही सोए और सुबह की पहली झलक मिलते ही उठे इस तरह की दिनचर्या का उन्होंने परिवार के सब सदस्यों के साथ अनुशासन से पालन किया। इसका नतीज़ा यह हुआ कि उनके शरीर की उम्र तीन साल में ही 10 साल कम हो गई।

डॉक्टर फरमन ने जब यह प्रयोग शुरू किया, तब उनकी उम्र थी 39 साल, लेकिन शरीर की उम्र हो चुकी थी 42 वर्ष। वहीं प्रयोग के तीन सालों बाद उनकी उम्र तो हुई 42 बरस, लेकिन शरीर की उम्र घटकर हो गई 32 साल। है न कमाल? भारतीय दर्शन, जीवनशैली और संस्कारों में इस तरह के कमाल के नुस्ख़े सदियों, सहस्राब्दियों से मौज़ूद हैं। आजमाकर देख लीजिए। पश्चिम का अन्धानुकरण करना ख़ुद ही छोड़ देंगे।

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Neelesh Dwivedi

Share
Published by
Neelesh Dwivedi

Recent Posts

जनगणना हो रही है, जनसंख्या बढ़ रही है और आंध्र में आबादी बढ़ाने वालों को ‘इनाम’!

देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More

15 hours ago

एक यात्रा, दो मुस्लिम ड्राइवर और दोनों की सोच….सूरत-ए-हाल गौरतलब!

अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More

3 days ago

सेवा-तीर्थ में ‘भारतीय भाषाओं’ की सेवा नहीं हुई, आगे शायद ही हो!! वीडियो से समझिए!

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More

6 days ago

भ्रष्ट-आचार अब एक शिष्ट-विचार, इसे खत्म करना मुश्किल, दो उदाहरणों से समझिए कैसे?

‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More

7 days ago

ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर ‘दफन’, और ‘गुलाम-सोच’ लिखती है- “सूरज डूब गया”!

ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More

1 week ago