Categories: cover photo

अब रेल छूटने से पाँच मिनट पहले तक आरक्षित टिकट मिल सकेगा, 5 सूचनाएँ

टीम डायरी, 9/10/2020

भारतीय रेल की ओर से शनिवार, 10 अक्टूबर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीटों की आरक्षण व्यवस्था में कुछ बदलाव किया जा रहा है। इस बदलाव के तहत अब आरक्षण-तालिका (Reservation Chart) दो बार जारी की जाएगी। पहली स्टेशन से रेल छूटने के निर्धारित समय से चार घंटे पहले। पहली आरक्षण तालिका जारी किए जाने के बाद भी अगर सीटें खाली रह जाती हैं या किसी कारण से हो जाती हैं, तो उनको भरने का एक और प्रयास किया जाएगा। इस तरह की सीटें रेल छूटने के निर्धारित समय से पाँच मिनट पहले तक भी भरी जा सकेंगी। इनके भर जाने के बाद दूसरी आरक्षण तालिका जारी की जाएगी। दूसरी आरक्षण तालिका रेल छूटने के निर्धारित समय से 30 से पाँच मिनट पहले तक कभी भी जारी की जा सकेगी। 

भारत ने ‘रुद्रम-1’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने शुक्रवार, नौ अक्टूबर को ‘रुद्रम-1’ मिसाइल सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेअई विमान से दागा गया। यह मिसाइल 100 से 200 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है। इस दायरे में दुश्मन के किसी भी रडार, संचार प्रणाली या निगरानी उपकरण को ध्वस्त कर सकती है। 

हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का कर्मचारी जासूसी के आरोप में पकड़ा गया

महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के एक कर्मचारी को गिरफ़्तार किया है। उसका नाम दीपक शिरसठ बताया गया है। उसे नासिक से पकड़ा गया। उस पर आरोप है कि वह भारतीय लड़ाकू विमानों के उत्पादन आदि के सम्बन्ध में संवेदनशील जानकारियाँ पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेन्सी- आईएसआई (Inter Services Inteligence) को पहुँचा रहा था। 

असम सरकार सभी सरकारी मदरसे बन्द करेगी 

असम की सरकार ने सभी सरकारी या सरकार से सहायता प्राप्त मदरसों को बन्द करने का फ़ैसला किया है। असम के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार, नौ अक्टूबर को सरकार के इस फैसले की जानकारी सार्वजनिक की। उनके मुताबिक सरकार सार्वजनिक धन से धार्मिक शिक्षण संस्थानों को वित्तीय मदद देने का इरादा नहीं रखती। इसलिए सरकारी संस्कृत विद्यालयों को भी बन्द किया जा रहा है। 

पाकिस्तान ने भी टिकटॉक पर प्रतिबन्ध लगाया 

इन्टरनेट तकनीक के क्षेत्र से जुड़ी चीन की बहुराष्ट्रीय कम्पनी बाइटडान्स (ByteDance) की मोबाइल एप्लीकेशन (Mobile App) ‘टिकटॉक’ (TikTok) पर पाकिस्तान में भी प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। उपयोगकर्ताओं (Users) को ग़ैरकानूनी और आपत्तिजनक सामग्री परोसने के कारण यह कार्रवाई गई। इससे पहले भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी टिकटॉक पर प्रतिबन्ध लगाया जा चुका है। 

सोशल मीडिया पर शेयर करें
Apni Digital Diary

Share
Published by
Apni Digital Diary

Recent Posts

जनगणना हो रही है, जनसंख्या बढ़ रही है और आंध्र में आबादी बढ़ाने वालों को ‘इनाम’!

देश में जनगणना होने वाली है। मतलब जनसंख्या कितनी है और उसका स्वरूप कैसा है,… Read More

16 hours ago

एक यात्रा, दो मुस्लिम ड्राइवर और दोनों की सोच….सूरत-ए-हाल गौरतलब!

अभी एक तारीख को किसी जरूरी काम से भोपाल से पन्ना जाना हुआ। वहाँ ट्रेन… Read More

3 days ago

सेवा-तीर्थ में ‘भारतीय भाषाओं’ की सेवा नहीं हुई, आगे शायद ही हो!! वीडियो से समझिए!

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 13 फरवरी 2026 को हुआ। इसे… Read More

6 days ago

भ्रष्ट-आचार अब एक शिष्ट-विचार, इसे खत्म करना मुश्किल, दो उदाहरणों से समझिए कैसे?

‘भ्रष्ट’ का अर्थ है- जब कोई अपने धर्म (कर्तव्य-पथ) से दूर हट जाए और ‘आचार’… Read More

7 days ago

ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर ‘दफन’, और ‘गुलाम-सोच’ लिखती है- “सूरज डूब गया”!

ऐसी सूचना है कि अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी फिर दिवालिया हो गई और उसका… Read More

1 week ago